शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिघवारा में कलश यात्रा निकाली

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

दिघवारा के सैदपुर ककढ़िया गांव में भगवान शिव परिवार के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। गंगा घाट पर जलभरी के बाद सभी कलशों को मंदिर परिसर में स्थापित किया गया।

शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिघवारा में कलश यात्रा निकाली

फोटो- 5 दिघवारा के सैदपुर ककढ़िया गांव मे शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा मे शामिल महिलाए l दिघवारा, निज संवाददाता l प्रखंड की बरुआ पंचायत के सैदपुर ककढ़िया गांव के शिव गायत्री मंदिर परिसर स्थित भगवान शिव परिवार जीर्णोद्धार के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई l यात्रा में रंग बिरंगे परिधानों में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु हाथी, घोड़े, बैण्ड बाजा के साथ शामिल थे l

कलश यात्रा का मार्ग

कलश यात्रा पंचायत के विभिन्न गांव फरहदा,लक्ष्मीपुर ककढ़िया , बरुआ, मिल्की होते हुए पिपरा के गंगा घाट पहुंचा जहां वृन्दावन से आए आचार्य जीवेन्द्र कृष्ण जी महाराज,मोहित मिश्रा, जीवेश मिश्रा आदि के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी कलशों का पूजा कर जलभरी की गयी।जलभरी के बाद सभी कलशों को लेकर श्रद्धालु पुन: मंदिर परिसर पहुंचे जहां सभी कलशों को स्थापित किया गयाl

भव्य आयोजन की जानकारी

कलश यात्रा में मुखिया अजित कुमार उर्फ पप्पू सिंह, पूर्व मुखिया सुधिर सिंह, सरपंच सच्चिदानंद सिंह, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मुक्तेश्वर सिंह, शिक्षक विश्वमोहन सिंह,सुधीर सिंह, अरुण सिंह,मनीष कुमार सिंह, सुजीत सिंह,प्रभु तिवारी,बाल मुकुंद मिश्रा,ओम प्रकाश सिंह, देवा लाल राय ,बच्चा सिंह समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण भक्त शामिल थेlआयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रविवार संध्या छह बजे से वृंदावन से आए श्री जिनेन्द्र कृष्ण जी महाराज द्वारा पांच दिवसीय श्री मद भगावत कथा का भी आयोजन किया जाएगा साथ ही 8 मई को भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा l

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कलश यात्रा कब निकाली गई थी?
कलश यात्रा रविवार को निकाली गई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।