ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपरास्नातक प्रथम वर्ष का प्रैक्टिकल कल से, 12 केन्द्र बनाये गए

स्नातक प्रथम वर्ष का प्रैक्टिकल कल से, 12 केन्द्र बनाये गए

श एंड फिशरीज विषयों के 12 केंद्रों पर ऑनर्स पेपर का प्रैक्टिकल एग्जाम होंगे। वहीं भूगोल विषय प्रतिष्ठा का 5 परीक्षा केंद्रों पर प्रैक्टिकल का एग्जाम लिया जाएगा। मनोविज्ञान प्रतिष्ठा विषय का...

स्नातक प्रथम वर्ष का प्रैक्टिकल कल से, 12 केन्द्र बनाये गए
हिन्दुस्तान टीम,छपराSat, 27 Nov 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

छपरा। हिंदुस्तान प्रतिनिधि

जेपी विवि में स्नातक प्रथम खंड सत्र 2019- 22 का प्रैक्टिकल एक्जाम का रूटीन जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ऑनर्स पेपर बॉटनी ,केमिस्ट्री, फिजिक्स ,जूलॉजी, साइकोलॉजी , भूगोल ,होम साइंस एवं म्यूजिक प्रतिष्ठा विषय का प्रैक्टिकल 29 नवंबर से 8 दिसंबर तक आयोजित होंगे। फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, फिश एंड फिशरीज विषयों के 12 केंद्रों पर ऑनर्स पेपर का प्रैक्टिकल एग्जाम होंगे। वहीं भूगोल विषय प्रतिष्ठा का 5 परीक्षा केंद्रों पर प्रैक्टिकल का एग्जाम लिया जाएगा। मनोविज्ञान प्रतिष्ठा विषय का प्रैक्टिकल एग्जाम 12 केंद्रों पर होगा। म्यूजिक प्रतिष्ठा विषय के लिए एक केंद्र बनाया गया है। जयप्रकाश महिला कॉलेज छपरा जिसमें 14 महाविद्यालय के छात्र-छात्रा म्यूजिक का प्रैक्टिकल एग्जाम देंगे। होम साइंस प्रतिष्ठा विषय चार केंद्रों पर छात्रा एग्जाम देंगी। वही सब्सिडरी विषय जनरल कोर्स एवं वोकेशनल पेपर का प्रैक्टिकल एग्जाम 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित होंगे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सभी केंद्र अधीक्षक को आदेशित दिया गया है कि प्रैक्टिकल की उत्तर पुस्तिका एवं प्रैक्टिकल में मटेरियल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग से जल्द से जल्द उठा लें।

-

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें