मढ़ौरा चीनी मिल को लेकर ईखायुक्त से मिला प्रतिनिधि मंडल
मढ़ौरा किसान कामगार चीनी उद्योग सहकारी समिति का प्रतिनिधिमंडल ने पटना में संयुक्त ईखायुक्त से मुलाकात की। उन्हें बताया गया कि मढ़ौरा चीनी मिल की 677 एकड़ भूमि का अधिग्रहण जल्द किया जाएगा। प्राइवेट प्रमोटर के माध्यम से चीनी मिल और उसके संबंधित उद्योग को फिर से शुरू किया जाएगा।

चीनी मिल के 677 एकड़ भूमि को सरकार जल्द करेगी अधिग्रहण छपरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा चीनी मिल को चालू कराने को लेकर मढ़ौरा किसान कामगार चीनी उद्योग सहकारी समिति का एक प्रतिनिधिमंडल नागेन्द्र राय के नेतृत्व में सूबे के संयुक्त ईखायुक्त जयप्रकाश नारायण सिंह से पटना स्थित विकास भवन कार्यालय में सोमवार को मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल की ओर से संयुक्त ईखायुक्त को मढ़ौरा चीनी मिल से सम्बन्धित बहुत से कागजात व जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल को उन्होंने आश्वस्त किया कि मढ़ौरा चीनी मिल के पड़े हुए 677 एकड़ जमीन को सरकार जल्द अधिग्रहण करेगी। प्राइवेट प्रमोटर के माध्यम से जल्द ही चीनी मिल व इसके अनुशंगी उद्योग को लगाने का काम किया जायेगा।
प्रतिनिधिमंडल में नागेन्द्र राय के अलावा विनोद यादव व अन्य शामिल थे। --- इसुआपुर में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने निकाला फ्लैग मार्च इसुआपुर, एक संवाददाता। रंगो एवं उत्साह का पर्व होली को शांति व सौभाग्यपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से इसुआपुर में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च थाना परिसर से शुरू होकर थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों से गुजरा। मार्च में सीओ सतीश कुमार सिंह, बीडीओ इंजीनियर सत्यम सिंह, थानाध्यक्ष कमल राम, अपर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह समेत दर्जनों प्रशासनिक व पुलिसकर्मी शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



