Hindi NewsBihar NewsChapra NewsGovernment Approval for Parasadi Mahotsav Boosts Bihar s Cultural Heritage
  गंडक दियारा परसादी महोत्सव में  दंगल प्रतियोगिता  में दिखाया दम

गंडक दियारा परसादी महोत्सव में दंगल प्रतियोगिता में दिखाया दम

संक्षेप:

परसा के परसौना में गंडक नदी तट पर आयोजित परसादी महोत्सव का शुभारंभ सरकारी स्वीकृति मिलने पर हुआ। इस महोत्सव में कलाकारों ने बिहार की संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिला और पुरुष पहलवानों ने भाग लिया।

Jan 14, 2026 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

फोटो- परसा,एक संवाददाता।परसा के परसौना स्थित गंडक नदी तट स्थित कारखाने पर सदियों से लगाए जाने वाली मेले को सरकारी स्वीकृति मिलने के बाद इस बार गुरुवार को परसादी महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कला संस्कृति विभाग के सौजन्य से आयोजित इस महोत्सव में आए कलाकारों ने बिहार की संस्कृति से जुड़ी ऐतिहासिक एवं विरासत से जुड़ी एक से बढ़कर एक झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान लोक कवि सत्येंद्र दूरदर्शी ने अपने लोक गीत व हास्य व्यंग्य कविता के माध्यम से लोगों को खूब हंसाया तो वहीं नन्हे तबला वादक ने खूब अपनी वाद कला प्रस्तुत किया।वही

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिला कलाकारों की टीम मनीषा व अनिशा सहित अन्य कलाकारों ने झिझिया नृत्य व कई सांस्कृतिक प्रस्तुति कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कुश्ती का हुआ आयोजन हर साल की तरह परसादी महोत्सव के कार्यक्रम की कड़ी में बुधवार की शाम को महिला व पुरुष वर्ग की अलग-अलग दंगल कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई । कुश्ती का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह पूर्व मंत्री मढ़ौरा विधायक जितेंद्र राय ने खिलाड़ी पहलवानों से परिचय प्राप्त एवं व दीप प्रज्ज्वलित तथा फीता काट कर किया। मुख्य आकर्षण उत्तरप्रदेश के कोच एवं पहलवान थे जबकि बनारस व गाजीपुर की महिला पहलवानों ने भी पदक जीता। वही कार्यक्रम के पूर्व समाजसेवी नंदन यादव उर्फ नन्दू के नेतृत्व में मंत्री व सभी विधायकों का अंगवस्त्र व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। परसौना परसादी मेला को सरकारी मेला का दर्जा दिलाने का प्रण हुआ पूरा:जितेंद्र कुश्ती खेल प्रतियोगिता विलुप्त न हो, इसके लिये समाजसेवी परसादी निवासी नंदन यादव ने विगत वर्ष 2024 में पूर्व खेल मंत्री जितेंद्र यादव से राजकीय मेला लगाने की मांग की थी। जिस पर पहल करते हुए पूर्वमंत्री सह मढौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय ने अपने मंत्रित्वकाल में राजकीय मेला लगाने की स्वीकृति के लिए सरकार को लिखा था। इस पर पहली बार परसादी में सरकारी स्तर पर मेला लगाने की स्वीकृति दी गई तथा कला संस्कृति विभाग के सौजन्य से परसादी महोत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिला पार्षद अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर राय,जिला पार्षद सुमन राय,परसा विधायक करिश्मा राय,एसडीएम नितेश कुमार,बीडीओ राकेश कुमार,सीओ अनुज कुमार,परसौना मुखिया प्रतिनिधि अमित साह,मुखिया संघ प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश राय,अवधेश राय,कमलेश राय,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा साह,समाजसेवी नन्दन यादव, बिपिन यादव,मुन्ना साह,संजय राय,अवधेश राय,विक्की यादव,सरपंच संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।