Chapra News: तेजपुरवा में अचानक धराशायी हुआ पीपल का पेड़, दो गुमटियां व एक बाइक क्षतिग्रस्त

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

Chapra News: फोटो मढ़ौरा के तेजपुरवा में बुधवार को अचानक धराशायी हुआ पीपल का विशाल पेड़मीप हुई। पेड़ गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि घटना के समय कोई व्यक्ति पेड़ की चपेट में नहीं आया,...

Chapra News: तेजपुरवा में अचानक धराशायी हुआ  पीपल का पेड़, दो गुमटियां व एक बाइक  क्षतिग्रस्त

Chapra News: फोटो मढ़ौरा के तेजपुरवा में बुधवार को अचानक धराशायी हुआ पीपल का विशाल पेड़ मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवा गांव में बुधवार दोपहर अचानक एक विशाल पीपल का पेड़ धराशायी हो गया। घटना दोपहर करीब एक बजे मनोज गुप्ता के घर के समीप हुई।

घटना का विवरण

पेड़ गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि घटना के समय कोई व्यक्ति पेड़ की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिना किसी आंधी-तूफान या तेज हवा के ही वर्षों पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर पड़ा।

क्षति और नुकसान

पेड़ की चपेट में आने से सफीक अहमद और राजेंद्र शाह की गुमटियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं पास में खड़ी भवानी महतो की मोटरसाइकिल भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ गिरने से बिजली के दो पोल भी टूटकर उखड़ गए, जिससे तेजपुरवा गांव के दो मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों का कहना है कि यदि घटना के समय गुमटियों में लोग मौजूद रहते तो गंभीर जनहानि हो सकती थी। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को अवगत कराया। ग्रामीण मनोज गुप्ता ने पेड़ हटाने और क्षतिग्रस्त बिजली पोलों की मरम्मत कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

सामान्य प्रश्न

पेड़ कब और कहाँ गिरा?
पेड़ बुधवार को मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवा गांव में गिरा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।