ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपरागीता ने पहचान से किया इंकार, डीएनए तय करेगा रिश्ता

गीता ने पहचान से किया इंकार, डीएनए तय करेगा रिश्ता

मढ़ौरा। एक संवाददाता

गीता ने पहचान से किया इंकार, डीएनए तय करेगा रिश्ता
हिन्दुस्तान टीम,छपराMon, 11 Dec 2017 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान से करीब दो साल पहले लौटी मूक-बधिर गीता ने इंदौर पहुंचे दावेदार दंपतियों को पहचानने से इंकार कर दिया है। अब गीता का रिश्ता डीएनए रिपोर्ट के सहारे तय होगा। गीता पर कई दंपतियों ने अपनी दावेदारी की है लेकिन अहम सवाल यह है कि आखिर गीता किसको मिलेगी? अपनी खोई बेटी बताने वाले मढ़ौरा के मो ईशा और झारखंड के जामताड़ा निवासी सोखा किशकु के परिवार की सोमवार को इंदौर में डीएनए जांच की प्रक्रिया पूरी की गई। इस जांच की रिपोर्ट 25 दिसम्बर तक आने की उम्मीद है। इंदौर पहुंचे झारखंड व विहार के दोनों दंपतियों के डीएनए का नमूना लेने से पहले इन्हें बारी-बारी से पाकिस्तान से लौटी गीता से मिलाया गया। मूक-बधिर भाषा के जानकारों के माध्यम से आपस में बातचीत कराई गई लेकिन गीता ने सारण के मढ़ौरा स्थित मिर्जापुर निवासी मो. ईशा और झारखंड के जामताड़ा से पहंुचे सोखा किशकु के परिवार को पहचानने से इंकार कर दिया। इंदौर जिला प्रशासन की ओर से उक्त दंपतियों का डीएनए टेस्ट कराने के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी ने बताया कि बिहार व झारखंड से आये गीता के दावेदार दंपतियों का डीएनए टेस्ट के लिए जरूरी नमूना ले लिया गया है। इसकी जांच रिपोर्ट करीब 15 दिनों के बाद मिलेगी। तब इस बात का खुलासा होगा कि गीता वास्तव में उक्त दावेदारों की बेटी है या नहीं। इस अधिकारी ने बताया कि डीएनए टेस्ट के लिए इंदौर आये दंपतियों को वापस जाने के लिए बोल दिया गया है। इस दौरान महाराष्ट्र के दावेदार दंपती डीएनए टेस्ट के लिए इंदौर नहीं पहुंच सके जिस कारण उनका डीएनए टेस्ट नहीं हो सका।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें