पुष्पवर्षा के साथ नगाड़े और तालियों से स्वागत में गूंजा परिसर
अदाणी समूह के संस्थापक गौतम अदाणी और उनकी पत्नी डॉ प्रीति अदाणी का मस्तीचक अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में भव्य स्वागत किया गया। अदाणी ने हॉस्पिटल परिसर का दौरा किया और दस नई बसों की सौगात दी, जिससे मरीजों को सुविधा मिलेगी। अस्पताल में सस्ती और उत्कृष्ट आंखों के इलाज की व्यवस्था है।

परसा/दरियापुर,एक संवाददाता। अदाणी समूह के अभियान सेवा ही साधना है को लेकर सारण के मस्तीचक अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में रविवार को पहुंचे अदाणी समूह के संस्थापक व चेयरमैन गौतम अदाणी व उनकी पत्नी डॉ प्रीति अदाणी का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़े और तालियों से पूरा परिसर गूंज उठा। हॉस्पिटल का जायजा लेते वक्त हर जगह हॉस्पिटल की छात्राएं पुष्प वर्षा करती रहीं। उन्हें गायत्री शक्तिपीठ में स्थापित माता गायत्री का दर्शन कराई।वहीं पर अपने मधुर स्वर में स्वागत गीत गाकर स्वागत किया।इसके बाद हॉस्पिटल ट्रस्टी हेड मृत्यंजय तिवारी वरीय प्रबंधक अमित सिंह आदि अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ व बुके देकर स्वागत किया।अदाणी के आगमन पर पूरे अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी व छात्राएं उत्साहित दिखे। खुद कलश लेकर भूमि पूजन स्थल तक आये अदाणी दम्पती अदाणी उनकी पत्नी गायत्री शक्तिपीठ मंदिर से खुद कलश लेकर हॉस्पिटल परिसर बनाए गए भूमि पूजन स्थल तक लेकर आए । कलश स्थापना के बाद हॉस्पिटल परिसर में स्वास्थ्य व्यवस्था का अवलोकन भी किया।अदाणी ने अपनी पत्नी के साथ हॉस्पिटल परिसर में स्थापित 50 फीट ऊंची गायत्री शक्तिपीठ के संस्थापक पंडित आचार्य श्रीराम शर्मा की प्रतिमा का भी दर्शन किया। हॉस्पिटल के बाहर व अंदर सुरक्षा का था पुख्ता इंतजाम अदाणी समूह के संस्थापक गौतम अदाणी के आगमन पर अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त-दुरुस्त दिखी।बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध था।मीडिया के लोगों को भी समाचार संकलन के लिए अंदर जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।जगह-जगह हॉस्पिटल के अपने सुरक्षा गार्ड के अलावा दरियापुर व परसा पुलिस और जिला से विशेष पुलिस बल की टीम भी तैनात की गई थी।कई प्रशासनिक अधिकारी व्यस्था की मॉनिटरिंग कर रहे थे।
महिलाओं को फुटबॉल का प्रशिक्षण
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


