गंगा संरक्षण, पौधरोपण व जैविक आयाम अभियान पर दिया जोर

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

धार्मिक नगरी चिरान्द में गंगा समग्र की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि रामाशीष जी ने गंगा की स्वच्छता और पौधरोपण अभियान पर जोर दिया। उन्होंने मां गंगा का ख्याल रखने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

गंगा संरक्षण,  पौधरोपण व जैविक आयाम अभियान पर दिया जोर

धार्मिक नगरी चिरान्द में गंगा समग्र की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न डोरीगंज। एक संवाददाता सदर प्रखण्ड अंतर्गत धार्मिक नगरी चिरान्द में सोमवार को गंगा समग्र की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष जी और विशिष्ट अतिथि संगठन मंत्री जयकिशोर पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां गंगा के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि गंगा हम सबकी मां है। जैसे मां गंगा हम सबका ख्याल रखती है, वैसे ही हम सबका कर्तव्य है कि मां गंगा का अपनी मां की तरह ख्याल रखें।

उन्होंने गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने के लिए जन जागरण अभियान चलाने का आह्वान किया। वहीं बरसात के मौसम में पौधरोपण अभियान चलाकर अधिक से अधिक पौधरोपण करने पर जोर दिया, जिससे पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में मदद मिले। बैठक में उत्तर बिहार संगठन मंत्री जय किशोर पाठक ,मनोज कुमार सिंह उपाख्य पप्पू सिंह प्रांतीय कार्यकारणी,उतर बिहार सह संयोजक श्रीराम तिवारी,गंगा सेविका प्रमुख उतर बिहार रजनी जायसवाल, जिला संयोजक सारण डॉ किरण सिंह,सह संयोजक राशेश्वर सिंह, वैशाली संयोजक दिनेश जी,सह संयोजक सुभाष कुमार,भाग संयोजक कोशी रंजन ,तालाब आयाम प्रमुख उतर बिहार अरविंद सिंह, राहुल सह संयोजक दरभंगा,निर्भय कुमार मुजफ्फरपुर, प्रभात कुमार दरभंगा,राकेश कुमार सुपौल,राकेश कुमार गोपालगंज ,बिनोद कुमार सिंह, बिपीन बिहारी रमन, सुशील कुमार पाण्डेय, ललन राय, चंदन भक्त, जयदिनेश पाण्डेय, अतुल कुमार सिंह सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।