Chapra News: परसा:गंडक का पानी घटा,गंडक दियारा के ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Chapra News: गंडक नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद परसा प्रखंड के नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है। हालाँकि, नेपाल में बारिश के कारण ग्रामीणों की चिंता पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। प्रशासन ने ग्रामीणों को सावधानी बरतने के लिए कहा है।

Chapra News: 11 गंडक नदी में पानी कम होने पर बलिगांव घाट पर नदी में खड़ी किशोरी परसा, एक संवाददाता। गंडक नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद परसा प्रखंड के नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है। पानी घटने से बलिगांव,रसूलपुर, लतरहिया, बहलोलपुर, मनकी मनमाल, मनकी मनटाल, परसादी और चकजलाउद्दीन सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, नेपाल में बारिश और नदियों की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों की चिंता पूरी तरह दूर नहीं हुई है।
गांवों में राहत
बलिगांव मुखिया प्रतिनिधि राजेश राय ने बताया कि एक दिन अचानक गंडक के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से नदी किनारे रहने वाले लोगों के बीच बाढ़ को लेकर आशंका उत्पन्न हो गयी थी। लोग संभावित स्थिति को लेकर सजग हो गये थे। बाद में पानी कम होने से स्थिति में सुधार हुआ है।नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से पहले ही नदी किनारे के गांवों में माइकिंग करायी गयी थी।इसके माध्यम से ग्रामीणों को जलस्तर में होने वाले बदलाव पर नजर रखने और सावधानी बरतने को कहा गया था।
प्रशासन की सावधानियाँ
सीओ अनुज कुमार ने बताया कि प्रशासनिक टीम की गंडक नदी के जलस्तर पर लगातार पैनी नजर है। उन्होंने ग्रामीणों से नदी के किनारे अनावश्यक रूप से नहीं जाने व किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पानी दोबारा बढ़ने की संभावना को देखते हुए लोग सतर्क रहें और किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें।
नेपाल में लापता व्यक्ति
साथ लगाएं नेपाल में लापता जितेंद्र के परिजनों ने लगाई गुहार मकेर/परसा, ए सं। नेपाल त्रासदी में अंजनी गांव के लापता जितेन्द्र कुमार साह के परिजनों ने सांसद राजीव प्रताप रूडी को आवेदन देकर उनके खोजने में पहल करने की गुहार लगाई है। शनिवार को भाजपा नेता निरंजन शर्मा अपनी टीम के साथ अंजनी गांव पहुंचे और लापता जितेन्द्र के परिजनों से मिले उनका हाल चाल पूछा और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। लापता जितेन्द्र के भाई करण साह ने सांसद राजीव प्रताप रूडी को आवेदन देकर जितेन्द्र कुमार साह को ढूंढने में मदद की गुहार लगाई। सांसद ने पहल करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र भेजा है। इस घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है。


