Hindi NewsBihar NewsChapra NewsFugitive Prem Yadav Surrenders in Chapra Court Amidst Numerous Criminal Cases
चार वर्षो से फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चार वर्षो से फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संक्षेप:

मांझी थाना क्षेत्र के ड्यूमाईगढ़ गांव के प्रेम यादव ने बुधवार को छपरा न्यायलय में आत्म समर्पण किया। वह लगभग चार वर्षों से फरार था और उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके घर पर इस्तेहार चस्पा किया था। एक अन्य अभियुक्त गोलू यादव अभी भी फरार है।

Jan 14, 2026 09:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के ड्यूमाईगढ़ गांव निवासी तथा पुलिस पर हमला व शराब तस्करी सहित लगभग डेढ़ दर्जन आपराधिक मामले मे लगभग चार वर्षो से फरार चल रहे अभियुक्त प्रेम यादव ने बुधवार को छपरा न्यायलय मे आत्म समर्पण कर दिया है। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी देव आशीष हँस ने बताया की अभियुक्त पर लगभग डेढ़ दर्जन मामले दर्ज है। बीते शनिवार को पुलिस द्वारा डुग डूगी बजाकर उसके घर पर इस्तेहार चस्पा किया गया था। जबकि एक अन्य अभियुक्त गोलू यादव अभी भीं फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा उसके घर पर जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मोटरसाइकिल के टक्कर में जख्मी,रेफर मकेर । थाना क्षेत्र के रेवा घाट पुल पर वुधवार की दोपहर दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये। एक जख्मी युवक को परिजन परसा लेकर चले गये। वहीं दुसरे युवक की ईलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मकेर में की गई। जख्मी युवक परसा थाना क्षेत्र के दिघरा गांव के अमर सहनी का पुत्र विनोद कुमार बताया जाता है जिस को डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल छपरा रेफर किया। पुलिस दोनों मोटरसाइकिल को रेवा घाट पुल से उठाकर थाना लाई।