Hindi NewsBihar NewsChapra NewsFour Injured in Collision Between Truck and Scorpio Near Jay Prabha Setu
ट्रक व स्कार्पियो की टक्कर में पूर्व सरपंच समेत चार घायल

ट्रक व स्कार्पियो की टक्कर में पूर्व सरपंच समेत चार घायल

संक्षेप:

सोमवार की शाम को मांझी में जय प्रभा सेतु के दक्षिणी मुहाने पर ट्रक और स्कार्पियो के बीच हुई टक्कर में बंगरा पंचायत के पूर्व सरपंच विक्की यादव सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस द्वारा मांझी सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया।

Jan 05, 2026 09:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

मांझी। यूपी-बिहार को सड़क मार्ग से जोड़ने वाले जय प्रभा सेतु के दक्षिणी मुहाने पर सोमवार की शाम ट्रक तथा स्कार्पियो की आमने-सामने हुई टक्कर में बंगरा पंचायत के पूर्व सरपंच विक्की यादव सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों में बंगरा पँचायत के पूर्व सरपंच विक्की यादव, दीपक भारती, मनीष यादव तथा अजय यादव शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगो तथा राहगीरों ने एम्बुलेंस से मांझी सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चिंताजनक स्थिति में बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों प्रदेशों की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

उधर घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। मन्दिर व कब्रिस्तान घेराबंदी की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए डीएम छपरा, नगर प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला योजना पदाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, छपरा के साथ कब्रिस्तान घेराबंदी एवं मंदिर चहारदीवारी निर्माण से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में इन कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई और शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान बताया गया कि जिले में स्वीकृत कुल 216 कब्रिस्तान घेराबंदी कार्यों में से अधिकांश पूरे हो चुके हैं, जबकि शेष 16 स्थानों पर कार्य लंबित है। जिलाधिकारी ने इन सभी शेष कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया। साथ ही जिन स्थलों पर घेराबंदी निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति है, उन मामलों में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों से जांच कराकर शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;