खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों की दी गई जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

राहुल नगर में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, खाद्य व्यापारियों को मानकों की जानकारी दी गई। फोस्टेक प्रशिक्षक ने सुरक्षा, कीटों से बचाव, स्वच्छता, कानून और फूड टेस्टिंग वैन की उपयोगिता पर बताया। अजय प्रताप पटेल ने सुरक्षा मानकों के पालन को बढ़ावा दिया।

खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों की दी गई जानकारी

एकमा। नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित राहुल नगर में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत खाद्य कारोबारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। खाद्य विभाग के सहयोग से फोस्टेक प्रशिक्षण, शिक्षा एवं कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एकमा, रसूलपुर और दाउदपुर क्षेत्र के खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी मानकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान दिल्ली से आए फोस्टेक प्रशिक्षक विवेक कुमार पाठक ने खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रख-रखाव, कीट एवं संक्रमण से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा कानून तथा मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अजय प्रताप पटेल ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन के लिए प्रेरित करते हुए जिले में ऐसे कार्यक्रमों के विस्तार पर बल दिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।