सोनपुर के सबलपुर में कटाव निरोधक कार्य की धीमी प्रगति से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन आज

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

सोनपुर के सबलपुर में बाढ़ और कटाव निरोधक कार्य की धीमी गति से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। रिंग बांध बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों का कहना है कि कार्य में तेजी नहीं आई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

सोनपुर के सबलपुर में कटाव निरोधक कार्य की धीमी प्रगति से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन आज

सोनपुर। सोनपुर प्रखंड के सबलपुर में चल रहे बाढ़ व कटाव निरोधक कार्य की धीमी गति व संवेदक के शिथिलतापूर्ण कार्य शैली से नाराज रिंग बांध बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने विवश होकर रविवार को एक दिवसीय घरना - प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

धरना प्रदर्शन की तैयारी

यह जानकारी शनिवार की शाम रिंग बांध बनाओ संघर्ष समिति के सदस्य अविनाश कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि घरना - प्रदर्शन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होने बताया कि कटाव निरोधी कार्य ऐजेंसी की लापरवाही पूर्ण रवैये के कारण ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय लोगों की चिंताएँ

बरसात के आगमन के पूर्व अब तक कार्य की संतोषजनक प्रगति नहीं होने से स्थानीय लोगों को कटाव व संभावित बाढ़ का गंभीर खतरा महसूस हो रहा है। उन्होने यह भी बताया कि इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए रिंग बांध बनाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को सबलपुर नया बाजार के सामने वाले गंगा नदी घाट पर एक दिवसीय धरना सह सांकेतिक जल सत्याग्रह का शांतिपूर्ण आयोजन किया गया है।

आंदोलन की चेतावनी

कार्यक्रम के दौरान जनजागरण, मानव श्रृंखला निर्माण व सांकेतिक जल सत्याग्रह का आयोजन किया जायेगा। रिंग बांध बनाओ संघर्ष समिति का कहना है कि यदि प्रशासन और संवेदक द्वारा कार्य में शीघ्र तेजी नहीं लाई गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा。

सामान्य प्रश्न

सबलपुर में धरना प्रदर्शन कब होगा?
सबलपुर में धरना प्रदर्शन रविवार को होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।