Hindi NewsBihar NewsChapra NewsFire Erupts in Running Thar Vehicle Near Petrol Pump in Taraiya
पचड़ौर बाजार में गाड़ी के इंजन में अचानक लगी आग,मची अफरातफरी

पचड़ौर बाजार में गाड़ी के इंजन में अचानक लगी आग,मची अफरातफरी

संक्षेप:

तरैया में पचड़ौर बाजार के पास एक चलती थार गाड़ी के इंजन में आग लग गई। गाड़ी में सवार लोग तुरंत बाहर निकल गए। ग्रामीणों ने बालू फेंककर आग बुझाई। गाड़ी कोलकाता से सीवान जा रही थी। एक अन्य मामले में, अवतार नगर में 50 लीटर देसी शराब जब्त की गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Dec 05, 2025 09:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पचड़ौर बाजार में पेट्रोल पंप के करीब शुक्रवार को चलती थार नामक गाड़ी के इंजन में अचानक आग लगी। गाड़ी में सवार लोग गाड़ी से निकलकर भागने लगे। ग्रामीणों की भीड़ जुटी और इंजन पर बालू फेंककर आग को बुझाया गया। उपस्थित लोगों ने बताया कि ये गाड़ी कोलकाता से सीवान जा रही थी कि इंजन गर्म हो गया व आग पकड़ ली। घटना से थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गयी। अवतार नगर में 50 लीटर देसी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार डोरीगंज। अवतार नगर थाने के एएसआई सिकंदर कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र के मथुरापुर घाट पर छापेमारी कर शुक्रवार को 50 लीटर देसी शराब जब्त की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तीन धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष साकेत बिहारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर मथुरापुर घाट पर छापेमारी कर 50 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज मथुरापुर निवासी भोला राय और नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों धंधेबाजों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वहीं 50 लीटर देसी शराब जब्त मामले में फरार चल रहे राजू राय को भी उसके घर संठा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार पर प्राथमिकी दर्ज तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गवंद्री गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल दीपक राय ने शुक्रवार को स्थानीय थाने में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गुड्डू कुमार,जीतन राय,जयनाथ राय तथा रोहित कुमार को आरोपित किया गया है। पीड़ित का कहना है कि उक्त लोग उसके निजी जमीन में गढ्डा खोद रहे थे जिसका विरोध करने पर मारपीट किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।