दीये की लौ से घर में लगी आग में हजारों के सामान जलकर राख

Feb 17, 2026 08:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

अमनौर अगुआन गांव में सोमवार रात एक घर में दीये से आग लग गई। आग से लाखों रुपये की संपत्ति और नकद राशि जलकर राख हो गई। गृहस्वामी श्रीभगवान साह की पत्नी उर्मिला कुंवर ने बताया कि चूहा दीये को खींचकर ले गया, जिससे आग लगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से सहायता की अपील की है।

दीये की लौ से घर में लगी आग में हजारों के सामान जलकर राख

फोटो: 30 अमनौर अगुआन में घर में लगी आग से जलकर नष्ट हुए सामान को दिखाती पीड़िता । अमनौर l थाना क्षेत्र के अमनौर अगुआन गांव में सोमवार की देर रात एक घर में रखे दीये से आग लग गई जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिजनों की मानें तो घटना में लगभग लाखो रुपये मूल्य की संपत्ति और नकद राशि के नुकसान की बात कही जा रही है। घटना से गृहस्वामी श्रीभगवान साह की पत्नी उर्मिला कुंवर का रो -रोकर बुरा हाल था। उसने बताया कि रात में घर में दीया जलाकर रखा गया था, जिसे एक चूहा खींचकर दूसरी जगह ले गया, जिससे आग लग गई।

पता तब चला जब घर में धुंआ उठने लगा । शोर मचाया तो जहां सूचना पाकर आसपास के लोग जुट गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा फर्नीचर, कपड़ा, अनाज व बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान जल चुका था। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की अपील की है। आग लगने से झोपड़ीनुमा घर जलकर राख तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा गांव में सोमवार की रात अचानक आग लगने से भगत सहनी का झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। वहीं राजस्व कर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।