शॉर्ट सर्किट से लगी आग में नकद व सामान जले
रामघाट, मांझी नगर पंचायत में गुरुवार को आग लगने से झोपड़ी, बकरी और नकद रुपये जल गए। शार्ट सर्किट के कारण आग में घर का सामान भी नष्ट हो गया। अग्नि शमन टीम ने आग बुझाने में मदद की। पीड़ित पिंकी कुंअर के पति की पांच माह पहले मृत्यु हो गई थी, जिससे उनके परिवार की स्थिति चिंताजनक है।

17 मांझी नगर पंचायत के रामघाट के समीप रेल परिसर में झोपड़ीनुमा घर में लगी आग के बाद सामान टटोलते परिजन 18 मांझी के रामघाट के समीप गुरुवार को आग लगने के बाद जलती झोपड़ी और आग को बुझाते लोग मांझी।
आग का कारण
मांझी नगर पंचायत के रामघाट के समीप रेल परिसर में खड़ी झोपड़ी में गुरुवार को लगी आग में घर के सामान, नकद रुपये व दो बकरियां जिंदा जल मरीं। शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग में जेवर, कपड़े, पलंग, चौकी अनाज व बर्तन आदि भी जलकर खाक हो गए। मौके पर पहुंचे अग्नि शमन वाहन ने कड़ी मशक्कत पर आग पर काबू पाया।
स्थानीय लोगों की सहायता
सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम और बड़ी संख्या में दुकानदार व ग्रामीण आदि लोगों ने आग बुझाने में मदद की। अगलगी में एक गैस सिलेंडर के फटने के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया।
पीड़ित का परिवार
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पीड़ित पिंकी कुंअर के पति कमल चौधरी की पांच माह पूर्व ठंड लगने से मौत हो गई थी। लोगों ने बताया कि पीड़िता मायके में रहकर लोगों का झाड़ू बर्तन व खाना बनाकर अपने बच्चों का भरण पोषण करती है। अगलगी के बाद उसके परिवार के भरण पोषण की लोगों को चिन्ता सता रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


