ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपरापिता पर दुष्कर्म काआरोप, भोपाल में मामला दर्ज

पिता पर दुष्कर्म काआरोप, भोपाल में मामला दर्ज

ला दर्ज किया गया। बेटी ने आरोप लगाया है कि उसके पिताजी दो वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। हालांकि इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष से पूछे जाने पर...

पिता पर दुष्कर्म काआरोप, भोपाल में मामला दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,छपराSat, 31 Jul 2021 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

फर्द बयान आने के बाद महिला थाना में होगी एफआईआर

अवतार नगर थाना क्षेत्र की है घटना

हमारे संवाददाता

छपरा। जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी ने अपने बाप पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यह मामला एक माह पूर्व का बताया जाता है। पीड़िता ने मध्य प्रदेश के भोपाल में अपने पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पास्को एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया। बेटी ने आरोप लगाया है कि उसके पिताजी दो वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। हालांकि इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी भोपाल से जीरो एफआईआर नहीं आई है। वहां से आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि वह अपनी नानी से बताती रही लेकिन नानी बाहर रहने के कारण कुछ मदद नहीं कर सकी। हालांकि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला क्या है। वैसे यह मामला एक माह पहले काफी हाईलाइट भी हुआ था और पुलिस उसी समय पीड़िता का बयान दर्ज करने की कोशिश में थी लेकिन पीड़िता का बयान नहीं हो पाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें