चकनूर के पास भीषण सड़क हादसा, ऑटो सवार तीन की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

चकनूर के पास एक भीषण सड़क हादसे में तिलक समारोह से लौट रहे तीन लोगों की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो को टक्कर मारी, जिससे चार अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में 70 वर्षीय शंकर राम, 20 वर्षीय बृजमोहन मांझी और 60 वर्षीय लालझड़ी देवी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चकनूर के पास भीषण सड़क हादसा, ऑटो सवार तीन की मौत

चकनूर के पास भीषण सड़क हादसा, ऑटो सवार तीन की मौत * तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी * ⁠चार घायल, दो की हालत गंभीर गड़खा, एक संवाददाता। सीमावर्ती दिघवारा थाना क्षेत्र के चकनूर के पास रविवार की देर रात एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में ऑटो पर सवार एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सभी लोग तिलक समारोह में शामिल होकर ऑटो से अपने गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान उक्त स्थान के पास तेज गति से आ रहे चार पहिया वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में अवतारनगर थाना क्षेत्र के झौवां बसंत गांव निवासी 70 वर्षीय शंकर राम, 20 वर्षीय बृजमोहन मांझी और 60 वर्षीया लालझड़ी देवी शामिल हैं। इनमें एक बुजुर्ग महिला और एक बुजुर्ग पुरुष भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया। हादसे में घायल बीरेंद्र मांझी और सुमित्रा देवी की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों लालमुनि देवी और रिया कुमारी का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही दिघवारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। गड़खा से राजीव की रिपोर्ट

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।