ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया चौक में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया एक सड़क हादसे में। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त किया है और जांच जारी है।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

छपरा हमारे संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया चौक के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के मोहम्मद पट्टी गांव निवासी 55 वर्षीय रविन्द्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविन्द्र कुमार सिंह अपने साथी कालूपुर गांव निवासी मकसूद के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रविन्द्र कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मकसूद घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया। हालांकि हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायल मकसूद का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।