दरियापुर के किसानों ने जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

May 06, 2026 09:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

किसानों ने हरदिया चंवर में टाउनशिप और एयरपोर्ट के निर्माण के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। स्थानीय विधायक डॉ करिश्मा राय ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह किसानों को भूमिहीन बनाना चाहती है। धरना सभा में किसानों ने जोरदार नारेबाजी की और कहा कि किसी भी कीमत पर जमीन का अधिग्रहण नहीं होने देंगे।

दरियापुर के किसानों ने जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

विधायक बोलीं: सरकार को अपना फैसला वापस लेना होगा फोटो- 17- दरियापुर के दारोगा प्रसाद राय चौक पर टाउनशिप व एयरपोर्ट के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में बुधवार को धरना प्रदर्शन करते किसान दरियापुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित दारोगा प्रसाद राय चौक पर बुधवार को किसानों ने हरदिया चंवर जमीन बचाओ अभियान संघ के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। ज्ञात हो कि सरकार ने हरदिया चंवर में टाउनशिप व एयरपोर्ट के निर्माण की स्वीकृति दी है। इसके लिए किसानों का जमीन अधिग्रहण किया जाना है। निर्धारित समय पर दरियापुर सहित सोनपुर व परसा प्रखंडों के किसान चौक पर पहुंच गए। इसके बाद प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार विरोधी जोरदार नारे लगाए। प्रदर्शन के बाद किसान वहीं धरना पर बैठ गए।

धरना सभा का संबोधन

धरना सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक डॉ करिश्मा राय ने कहा कि सरकार किसानों को भूमिहीन बनाना चाहती है। भूखों मारने पर मजबूर करना चाहती है। सरकार को अपने फैसले को वापस लेना ही होगा। कार्यक्रम का संचालक पूर्व जिला पार्षद व किसान नेता राजनाथ राय ने कहा कि रेल पहिया कारखाना,फोरलेन सड़क व रेल लाइन के लिए यहां के किसान पूर्व में ही अपनी जमीन देकर भूमिहीन हो गए हैं।अब सरकार उन्हें बेघर करना चाहती है।उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर जमीन का अधिग्रहण नहीं करने दिया जाएगा।आज से इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष चंद्रकेत नारायण राय ने की। संचालन पूर्व जिला पार्षद राजनाथ राय ने किया। पूर्व मुखिया योगेंद्र गिरि, मुखिया बीरबल शाह, मंगल गिरी, सत्य नारायण राय, झमन राय, शोभनाथ राय, अनिल राय,चंदेश्वर राय,सिकंदर राय, राम जी राय, शिव जी दास आदि ने धरना सभा को संबोधित किया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

किसानों ने किसके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया?
किसानों ने हरदिया चंवर में टाउनशिप और एयरपोर्ट के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।