बीच सड़क पर टूट कर गिरा पेड़ की डाल, आवागमन बाधित
जलालपुर में रविवार की सुबह तेज हवा के झोंके से एक पीपल के पेड़ की विशाल डाल सड़क पर गिर गई। इससे आवागमन बाधित हो गया, लेकिन किसी को नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि उस समय सड़क पर न कोई वाहन था और न ही कोई व्यक्ति मौजूद था। डाल को अभी तक हटाया नहीं गया है।

बीच सड़क पर टूट कर गिरा पेड़ की डाल, आवागमन बाधित जलालपुर। प्रखंड के नवादा से गंगा कन्हौली जाने वाली मुख्य पक्की सड़क पर एक पीपल के पेड़ की विशाल डाल तेज हवा के झोंके से रविवार की सुबह टूट कर पड़ी। संयोग अच्छा था कि कोई हादसा नहीं हुआ। पेड़ की डाल गिरने के बाद इसे अभी तक हटाया नहीं जा सका है जिससे बड़े छोटे वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। मालूम हो कि इस सड़क पर बाइक व चार पहिए वाहन हमेशा आते जाते रहते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के कई स्कूलों के वाहन आते जाते हैं।
गर्मी से बचने के लिए यहां पेड़ के चबूतरे पर दर्जन भर से अधिक युवक व वृद्ध महिलाएं पुरुष बैठे रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जब पेड़ की डाल गिरी उस वक्त वहां न तो कोई बैठा था न सड़क पर कोई वाहन था जिससे किसी को नुकसान नहीं हुआ। (जलालपुर से तीर्थराज शर्मा)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


