जलालपुर में दूसरे के बदले परीक्षा देते फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाया
जलालपुर में मैट्रिक परीक्षा के दौरान एक फर्जी परीक्षार्थी सूरज कुमार को पकड़ लिया गया। उसने असली परीक्षार्थी शुभम कुमार की जगह परीक्षा देने की कोशिश की थी। शिक्षक की सतर्कता से यह मामला सामने आया और दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने का आश्वासन दिया।

परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया फर्जी परीक्षार्थी व वास्तविक परीक्षार्थी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज छपरा,नगर प्रतिनिधि। मैट्रिक परीक्षा के दौरान जलालपुर स्थित एसडीएस कॉलेज में फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थी शुभम कुमार की जगह परीक्षा देने पहुंचे दूसरे छात्र सूरज कुमार को जांच के क्रम में पकड़ लिया गया। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के मिलान के दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षक को संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपित ने स्वीकार कर लिया कि वह वास्तविक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया है। घटना की सूचना तत्काल केंद्राधीक्षक को दी गई, जिसके बाद दोनों के विरुद्ध जलालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
फर्जी परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी ‘मुन्ना भाई’ पर अंकुश लगाने के लिए सघन जांच अभियान चलाया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व इंटर परीक्षा में भी फर्जीवाड़े का मामला सामने आ चुका है। कद छोटा, हौसले बुलंद : नन्ही परीक्षार्थी बनी प्रेरणा फोटो 6 परीक्षा शुरू होने के पहले शहर के गर्ल्स स्कूल परीक्षा केंद्र पर नन्ही परीक्षार्थी को पुष्प भेंट कर उत्साहवर्धन करती सीएस व अन्य वीक्षक छपरा, नगर प्रतिनिधि। मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन जिला मुख्यालय स्थित राजकीय गर्ल्स स्कूल परीक्षा केंद्र पर एक छोटी कद की परीक्षार्थी सबके आकर्षण का केंद्र बनी रही।परीक्षा के पहले दिन यह नन्ही परीक्षार्थी अपने बड़े सपनों और दृढ़ संकल्प के साथ सभी के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन गई। परीक्षा केंद्र के बाहर जैसे ही वह प्रवेश द्वार की ओर बढ़ी, आसपास मौजूद लोगों के मुंह से अनायास ही निकल पड़ा-यह तो बहुत छोटी बच्ची लग रही है।हालांकि उसकी उम्र बोर्ड परीक्षा के अनुरूप थी और वह पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने पहुंची थी।केंद्र परिसर में पहुंचने पर केंद्राधीक्षक समेत अन्य शिक्षकों ने उसका उत्साहवर्धन किया। पारंपरिक रूप से उसे टीका लगाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। शिक्षकों का स्नेह और प्रोत्साहन पाकर छात्रा के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी। इस अवसर पर छात्रा ने कहा कि भले ही उसका कद छोटा है, लेकिन उसके हौसले बड़े हैं। उसने बताया कि वह मैट्रिक परीक्षा में बेहतर अंक लाकर आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती है और अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। उसके आत्मविश्वास भरे शब्दों ने वहां मौजूद लोगों को भी प्रेरित किया। वहीं परीक्षा केंद्र पर छात्राओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था देख अभिभावक संतुष्ट नजर आए। भले ही इस केंद्र को औपचारिक रूप से आदर्श केंद्र घोषित नहीं किया गया है, लेकिन व्यवस्थाओं को देखकर कई अभिभावकों ने इसे मॉडल केंद्र जैसा बताया। -
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


