शहीद अरुण सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आजमगढ़ ने बसडिला को हराया
दाउदपुर में आयोजित शहीद अरुण सिंह मेमोरियल वालीबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल में आजमगढ़ की टीम ने सारण की बसडिला टीम को हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह और सुनील सिंह ने ट्रॉफी दी। यह टूर्नामेंट हर साल शहीद अरुण सिंह की याद में आयोजित किया जाता है।

दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरयूपार परिसर में आयोजित शहीद अरुण सिंह मेमोरियल वालीबॉल टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार के सारण जिले की बसडिला टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को पूर्व जिला परिषद सदस्य सह युवा भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह व सुनील सिंह द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह टूर्नामेंट सरयूपार गांव के वीर सपूत व भारतीय सेना के जवान शहीद अरुण सिंह की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की गाजीपुर व आजमगढ़ और बिहार की सारण व समस्तीपुर की कुल चार टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल में सारण ने समस्तीपुर को और आजमगढ़ ने गाजीपुर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष के बीच आजमगढ़ ने 8- 7 और 9- 8 से जीत दर्ज की। मैच का संचालन उपेंद्र तिवारी ने किया और उद्घाटन संदीप कुमार सिंह द्वारा किया गया। आयोजन में गौरव किशन सिंह, शैलेंद्र सिंह, अमित कुमार सिंह, ब्रजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व ग्रामीण उपस्थित रहे। दो बाइक की टक्कर में महिला समेत चार लोग जख्मी मांझी। मांझी- छपरा मुख्य मार्ग पर कौरुधौरु गांव के समीप दो बाइक की टक्कर में शुक्रवार को एक महिला समेत कुल चार लोग जख्मी हो गए जिन्हें मांझी थाना पुलिस ने एम्बुलेंस पर लादकर सीएचसी पहुंचाया। बाद में चिकित्सकों ने जख्मी मां व बेटा को बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक कोपा के हरदे छपरा निवासी मुन्नी बेगम मांझी के मखदूम गंज स्थित अपनी माता को दफनाकर बाइक से अपने बेटे फिरोज आलम के साथ बाइक से घर लौट रही थी तभी पीछे से तेज गति से आ रही बाइक की टक्कर से गिरकर वे लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इस दौरान टक्कर मारने वाली बाइक पर सवार रिविलगंज निवासी उमाशंकर प्रसाद के पुत्र नीरज कुमार और डॉ नंद किशोर प्रसाद के पुत्र सचिन कुमार भी जख्मी हो गए जिनका मांझी सीएचसी में उपचार कराया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


