रंग-बिरंगे परिधानों में सजी जीविका दीदियां जोश और आत्मवश्विास से थीं लबरेज
छपरा के बिंदटोलिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान लोगों में उत्साह और उमंग का माहौल था। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लोग मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए जुटे। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री की योजनाओं की सराहना की और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में एनडीए कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

छपरा, नगर प्रतिनिधि। छपरा के बिंदटोलिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर बुधवार की सुबह से ही उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर अहले सुबह से ही लोगों का जुटान शुरू हो गया था। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक के लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखे। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, वैसे-वैसे भीड़ भी बढ़ती चली गई और पूरा इलाका उत्सव स्थल में तब्दील हो गया। करीब आठ बजे के बाद जिले के विभन्नि प्रखंडों से आईं जीविका दीदियों के समूह मुख्य पंडाल की ओर बढ़ने लगे। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी जीविका दीदियां पूरे जोश और आत्मवश्विास के साथ आगे बढ़ रही थीं।
उनके चेहरों पर उत्साह और उम्मीद की झलक साफ दिखाई दे रही थी।पानापुर प्रखंड से आई जीविका दीदी मनोरमा ने बताया कि आज उन्हें मुख्यमंत्री को नजदीक से देखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल और योजनाओं के कारण उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। जीविका से जुड़ने के बाद आत्मनर्भिरता बढ़ी है और परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है। इसी तरह कई अन्य जीविका दीदियों ने भी मुख्यमंत्री की योजनाओं की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में एनडीए से जुड़े कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। वे हाथों में झंडे और बैनर लिए मुख्यमंत्री के स्वागत में जुटे थे। पूरा पंडाल समर्थकों और आम लोगों से खचाखच भरा हुआ था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्य पंडाल में पहुंचते ही नीतीश कुमार जिंदाबाद और बिहार के विकास पुरुष जिंदाबाद के जोरदार नारे गूंज उठे। मुख्यमंत्री ने भी लोगों को निराश नहीं किया और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। --- मवेशी लदे ट्रक का रसूलपुर चट्टी पर घेराव , पुलिस ने भांजी लाठी ,एक युवक गिरफ्तार फोटो- 27 रसूलपुर महेंद्रनाथ चौक पर गाय लदी ट्रक का घेराव करते लोग रसूलपुर। रसूलपुर चट्टी स्थित एनएच-531पर बुधवार को मवेशी लदे एक ट्रक को कुछ लोगों ने घेर लिया और ट्रक चालक से मारपीट शुरू कर दी।भीड़ का कहना था गाय लदा ट्रक तस्करी के लिए ले जाये जा रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और भीड़ को तितर- बितर करने के लिए लाठी भांजी। वीडियो बना रहे कुछ युवकों को पिटाई भी की।भीड़ में भाग रहे और वीडियो बना रहे एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार युवक मिथिलेश कुमार सीवान जिले के मदारीचक गांव का बताया जा रहा है।परिजनों और युवक के अनुसार पुलिस की पिटाई से उसे सिर में काफी चोटें आईं है और उल्टी भी हो रही है।थानाध्यक्ष राहुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला तस्करी से नहीं जुड़ा है बल्कि रंगदारी से जुड़ा है और रंगदारी मांगने को लेकर एसएसपी के निर्देश के आलोक में एक मामला दर्ज किया गया है।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मवेशी लदे ट्रक को सीएम के आगमन को लेकर टॉल टैक्स चैनवा में पुलिस ने रोक रखा था तभी अचानक एक मवेशी की तबीयत बिगड़ी जिसे पुलिस ने ट्रक सहित इलाज के लिए एकमा ले जाने की इजाजत दे दी तभी कुछ युवकों ने गौ तस्कर समझ ट्रक का पीछा किया और रसूलपुर चौक पर रोक दिया, चालक द्वारा विरोध करने पर चालक से मारपीट की। पुलिस के अनुसार मवेशी लदा ट्रक दुधारू गाय संबंधित किसी कार्यक्रम से भाग लेकर यूपी से आ रहा था।संवाद प्रेषण तक मवेशी लदे ट्रक को पुलिस ने जब्त कर थाने में रखा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




