वेयरहाउस में डबल लॉक से लेकर सीसीटीवी तक हुई जांच

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी विनीत कुमार ने शुक्रवार को ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मशीनों की स्थिति का गहन जायजा लिया गया। सभी मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वेयरहाउस में डबल लॉक से लेकर सीसीटीवी तक हुई जांच

ईवीएम वेयरहाउस की व्यवस्था परखी गई चौबीसों घंटे निगरानी के निर्देश डीएम-एसएसपी ने ईवीएम वेयरहाउस का हुआ त्रैमासिक निरीक्षण फोटो 24 वेयरहाउस के निरीक्षण के क्रम में शुक्रवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसएसपी विनीत कुमार,सहायक प्रशासी पदाधिकारी विनय चौधरी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ शंकर चौधरी व अन्य न्यूमेरिक 10 विधानसभा क्षेत्र हैं सारण में छपरा, नगर प्रतिनिधि। आगामी चुनावों को लेकर ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से सदर प्रखंड के समीप स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान की गई व्यवस्थाएं

दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भंडारण प्रणाली और निगरानी तंत्र का गहन जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण की शुरुआत वेयरहाउस का सील खोलकर की गई, जिसके बाद अधिकारियों ने अंदर जाकर प्रत्येक व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम मशीनों के इन्वेंट्री रजिस्टर का अवलोकन किया गया और वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई मशीनों के स्टॉक का मिलान किया गया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि सभी मशीनें निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित ढंग से रखी गई हैं। निरीक्षण के क्रम में परिसर में प्रवेश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने देखा कि वेयरहाउस में प्रवेश पूरी तरह नियंत्रित और सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं। साथ ही मशीनों के सुरक्षित रखरखाव, उनकी स्थिति और भंडारण की प्रक्रिया की भी विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान यह स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वेयरहाउस में रखी गई सभी मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में वेयरहाउस में रखी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मशीनों को मानक के अनुरूप डबल लॉक सिस्टम में सील्ड अवस्था में रखा जाए और समय-समय पर उसकी जांच की जाती रहे। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की। उन्होंने नियंत्रण कक्ष में जाकर निगरानी प्रणाली का निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि सभी कैमरे सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। साथ ही सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, उनकी सतर्कता और ड्यूटी रोस्टर की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि वेयरहाउस परिसर में चौबीसों घंटे निगरानी व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रहनी चाहिए। प्रत्येक गतिविधि का नियमित रूप से लॉग बुक में संधारण किया जाए, ताकि किसी भी स्थिति में रिकॉर्ड उपलब्ध रहे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई गंभीर मानी जाएगी और संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सहायक प्रशासी पदाधिकारी विनय चौधरी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ शंकर चौधरी, जदयू के प्रभाष शंकर, भवन प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता व अन्य उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कब किया गया?
ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण शुक्रवार को किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।