
नवोदय विद्यालय में नामांकन को लेकर सात केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा
देवती स्थित नवोदय विद्यालय में छठे वर्ग में नामांकन के लिए 13 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 3608 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा दोपहर 11:30 से 1:30 बजे तक चलेगी।
जिला मुख्यालय में बनाए गए हैं 7 परीक्षा केंद्र परसा/दरियापुर,एक संवाददाता। देवती स्थित नवोदय विद्यालय में छठे वर्ग में नामांकन को लेकर 13 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.समरकेतु ने बताया कि परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक की देखरेख में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से परीक्षा आयोजित होगी। जिला प्रशासन की देखरेख में परीक्षा की सभी तैयारियां चल रही है। परीक्षा केंद्रों में सारण एकेडमी छपरा,राजेन्द्र कॉलेजिएट छपरा,बी. सेमिनरी,एल.एन.बी. हाई स्कूल,जिला स्कूल,गांधी हाई स्कूल छपरा,राजपूत हाई स्कूल शामिल हैं। प्राचार्य ने बताया कि दो प्रखंडों में छपरा और लहलादपुर प्रखंड के लिए बनाए गए जिला स्कूल छपरा केंद्र पर सबसे अधिक 604 परीक्षार्थियों की परीक्षा ली जाएगी।वहीं
बी.सेमिनरी केंद्र पर जलालपुर, मशरक, सोनपुर और नगरा प्रखंड व राजपूत हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर मकेर, एकमा,पानापुर और रिविलगंज प्रखंडों के परीक्षार्थियों के लिए बराबर की संख्या में 603-603 के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है।सारण एकेडमी केंद्र पर अमनौर, तरैया व मांझी के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है जहां 525 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।वहीं राजेन्द्र कॉलेजिएट छपरा केंद्र पर बनियापुर और गरखा प्रखंड के 512 परीक्षार्थियों के लिए जबकि एल.एन.बी. हाई स्कूल केंद्र पर ईसुआपुर,दिघवारा और परसा के 342 परीक्षार्थियों के लिए और गांधी हाई स्कूल छपरा केंद्र पर दरियापुर और मढ़ौरा प्रखंड के 419 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्राचार्य ने बताया कि संबंधित केंद्रों के प्राचार्य को केंद्राधीक्षक बनाया गया है जिनकी देखरेख में लगाए गए वीक्षक शांतिपूर्ण माहौल में प्रवेश परीक्षा संपन्न कराएंगे।प्रवेश परीक्षा पूर्वाह्न 11:30 से अपराह्न 1:30 तक चलेगी जबकि परीक्षार्थियों को पूर्वाह्न 10:45 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर रिपोर्ट करनी है।इस बार प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 3608 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। मालूम हो कि 80 सीटों पर होने वाली इस प्रवेश परीक्षा में इस वर्ष पिछली साल की अपेक्षा 415 अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया हैं। - बाइक सवार ने मारी टक्कर, वृद्ध सरपंच जख्मी बनियापुर, एक प्रतिनिधि। तेज रफ्तार मोटर साइकिल की चपेट में आने से पूर्व सरपंच गम्भीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उनका उपचार पटना में चल रहा है। स्थिति गम्भीर बताई जा रही है। जख्मी पूर्व सरपंच पुछरी पांडेय टोला निवासी 70 वर्षीय सत्यालाल प्रसाद हैं। बताया जाता है कि वह शाम को पुछरी बाजार से घर का सामान लेकर लौट रहे थे तभी घर के निकट ही एनएच 331 पर छपरा की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर ही चालक बाइक छोड़ फरार हो गए। इधर, वृद्ध को रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में प्राथमिक उपचार के बाद छपरा और पुनः पटना रेफर कर दिया गया। जहां गहन चिकित्सा यूनिट में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। मामले की प्राथमिकी पीड़ित वृद्ध के भतीजा ने दर्ज कराया है। सरकारी अनुदानित गेहूं बीज के खराब अंकुरण से किसान परेशान एचडी-2967 किस्म में गड़बड़ी की शिकायत, कृषि विभाग से कार्रवाई की मांग फोटो- 7 अनुदानित बीज नहीं जमने से नाराज किसान मढ़ौरा के असोइया में शनिवार को अपने खेतों में विरोध प्रकट करते हुए मढ़ौरा। एक संवाददाता रबी सीजन की बुआई के बीच मढ़ौरा प्रखंड के किसानों को बड़ा झटका लगा है। प्रखंड क्षेत्र में सरकारी अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए गए गेहूं बीज के अंकुरित न होने से किसान गंभीर संकट में हैं। खेतों में बुआई के कई दिन बाद भी बीज जम नहीं रहे, जिससे किसानों की लागत, श्रम व समय-तीनों पर डबल मार पड़ रही है। मिर्जापुर के असोइया गांव सहित कई पंचायतों के किसानों ने बताया कि इस खराब गुणवत्ता वाले बीज के कारण उनकी रबी फसल का पूरा चक्र प्रभावित होने की आशंका बन गई है। किसान उपेंद्र कुमार, मनोहर कुमार सहित कई किसानों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी को लिखित शिकायत देते हुए कहा कि सरकारी अनुदानित बीज से उन्हें भरोसा था, लेकिन बीज खराब निकलने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने दोषी बीज कंपनी और सप्लायर की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने स्वीकार किया कि शिकायतें विशेष रूप से एचडी-2967 किस्म से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी को भेज दी गई है और जिलास्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। किसानों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया और उनकी क्षति की भरपाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि बीज गुणवत्ता में कमी न केवल उत्पादन घटाती है, बल्कि फसल चक्र को भी असंतुलित कर देती है, इसलिए बीज जांच और जिम्मेदार संस्थाओं पर कार्रवाई बेहद जरूरी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




