दैविक सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार पर बल
धि सभा का शुक्रवार को विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के गाय बाजार में बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया। इस बीच दैविक सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार पर बल दिया...

नयागांव। बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा का शुक्रवार को विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के गाय बाजार में बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया। इस बीच दैविक सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया। बैठक में जिला आज की सभा का गठन आर्य वीर दल का प्रत्येक आर्य समाज में गठन उपदेशकों व भजनों पदेश के नियुक्ति पर विचार व आर्य समाज के तत्वावधान में संचालित होने वाले विद्यालयों को सुदृढ़ किए जाने का निर्णय लिया गया। शिक्षा विभाग के अवसर पर निर्गत आदेश का पुरजोर विरोध किया गया। इस बैठक में सोनपुर आर्य समाज के प्रधान सरमानंद सिंह के अलावा राज किशोर सिंह ,गणेशजी सिंह व शंभू राय आदि ने राज्य के विभिन्न जिलों से आए आर्य बंधुओं का अभिनंदन किया। संचालन सभा मंत्री डॉ व्यास नंदन शास्त्री वैदिक ने किया। अंत में आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद गुप्ता ने किया। सभा के सह मंत्री मनोज कुमार आर्य ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया।
