अमनौर में टूटे पोल बदले तो बहाल हुई बिजली, उपभोक्ता खुश
अमनौर प्रखंड के पशुरामपुर पश्चिम, अमनौर सुलतान और निशक बिशुनपुर गांवों में आंधी-तूफान के बाद बिजली आपूर्ति बाधित थी। 24 घंटे के भीतर विद्युत विभाग ने सक्रियता दिखाई और बिजली बहाल कर दी। इससे लगभग डेढ़ सौ उपभोक्ताओं को राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने अखबार हिन्दुस्तान का आभार व्यक्त किया।

18 - अमनौर सुल्तान ट्यूबवेल के पास बुधवार को टूटे बिजली पोल व तार बदल कर बहाल हुई विद्युत आपूर्ति 20 - अमनौर के पशुरामपुर पश्चिम में बिजली आपूर्ति तीन दिनों से बाधित होने की 4 मई के अंक में छपी खबर हिन्दुस्तान असर अमनौर, एक संवाददाता।
आंधी-तूफान के बाद बिजली आपूर्ति
अमनौर प्रखंड के पशुरामपुर पश्चिम, अमनौर सुलतान व निशक बिशुनपुर गांवों में आंधी-तूफान के बाद बाधित बिजली आपूर्ति से परेशान उपभोक्ताओं को आखिरकार राहत मिल गई। इस संबंध में प्रकाशित खबर का असर हुआ और मात्र 24 घंटे के भीतर विद्युत विभाग हरकत में आ गया। बिजली सुविधा के बहाल होने से तीन गांवों के करीब डेढ़ सौ उपभोक्तओं को राहत मिली है। जानकारी के अनुसार, पांच दिन पूर्व आए तेज आंधी-तूफान में अमनौर सुलतान ट्यूबवेल के समीप बिजली का पोल और तार टूटकर गिर गया था। इसके कारण सैकड़ों उपभोक्ता बिजली आपूर्ति के साथ-साथ नल से मिलने वाले स्वच्छ पेयजल से भी वंचित हो गए थे।
स्थानीय लोगों की शिकायतें
स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही थी, जिससे लोगों में आक्रोश था। इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए 4 मई को “आंधी-तूफान से बिजली चरमराई, कई गांवों में अंधेरा” शीर्षक से खबर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में प्रकाशित की गई। खबर छपते ही विभाग सक्रिय हुआ और टूटे पोल को हटाकर नया बिजली पोल व तार लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली बहाल होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। पैक्स अध्यक्ष अजीत सिंह सहित उपभोक्ता अरविंद सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, संतोष सिंह, सुनील सिंह, प्रभु महतो, श्रवण राय, अख्तर अली व कन्हाई राम सहित दर्जनों लोगों ने अखबार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हिन्दुस्तान अखबार के इस पहल की सराहना की। अखबार के प्रति आभार व धन्यवाद देते हुए कहा कि अखबार ने जनसमस्याओं को गंभीरता से उठाकर अपनी सच्ची जिम्मेदारी का निर्वहन किया है ।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


