Chapra News: पोल गिरने से डेढ़ दर्जन घरों में छाया अंधेरा, गर्मी से लोग बेहाल
Chapra News: दाउदपुर के कोहड़ा बाजार में एक बिजली का पोल जड़ से टूटकर एक घर पर गिर गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन इससे 15 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से तत्काल सहायता की मांग की है क्योंकि गर्मी के कारण उनकी समस्याएं बढ़ गई हैं।

Chapra News: दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर विद्युत प्रशाखा अंतर्गत कोहड़ा बाजार गांव के वार्ड संख्या चार में रविवार की देर रात बिजली का पोल जड़ से टूटकर मकान पर गिर गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन तार समेत पोल गिर जाने से करीब डेढ़ दर्जन घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों और लाइनमैन को दी। महेंद्र प्रसाद के घर के समीप लगा पोल अचानक जड़ से उखड़कर बगल के मकान पर जा गिरा। सोमवार की शाम तक भी टूटा पोल और बिजली के तार मौके पर ही पड़े रहे, जिससे प्रभावित परिवारों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी के बीच परेशानी बढ़ गई है। रात में विषैले कीड़े-मकोड़ों के घरों में प्रवेश का खतरा भी बना हुआ है। इस संबंध में जेई नागेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है। नया पोल लगाकर जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं कृष्णा साह, विद्यावती देवी, बेदामो देवी, नजमा बीबी समेत अन्य ग्रामीणों ने अविलंब पोल बदलकर बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


