तरैया के महागठबंधन प्रत्याशी शैलेंद्र ने संभाली कैमूर की कमान

Nov 08, 2025 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

प्रदेश राजद ने तरैया के महागठबंधन प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह को दूसरे चरण के चुनाव के लिए कैमूर की कमान सौंपा। जनसंपर्क अभियान के दौरान तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार रोजगार, शिक्षा और किसानों के हित में बदलाव लाएगी।

तरैया के महागठबंधन प्रत्याशी शैलेंद्र ने संभाली कैमूर की कमान

छपरा, एक संवाददाता। प्रदेश राजद ने तरैया के महागठबंधन प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह को दूसरे चरण के चुनाव के लिए कैमूर की कमान सौंपी है। महागठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में शनिवार को जनसंपर्क अभियान भी चलाया और लोगों से तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।मोहनिया और रामगढ़ में जनसंपर्क के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि यहां के लोग भी परिवर्तन के मूड में है । इस बार महागठबंधन की सरकार बननी तय है। मोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कठेज, पिपरा, सहमुता, हरनाथपुर और अहिनौरा सहित कई गांवों में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी रवि शंकर पासवान के पक्ष में उन्होंने जनसंपर्क किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, रामगढ़ विधानसभा के डरवन, कनपुरा, चितहा, पटकवालिया, बहपुरा और सिसौरा गांवों में उन्होंने राजद प्रत्याशी अजीत सिंह के समर्थन में प्रचार किया। इन दोनों सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होना है।जनसंपर्क के दौरान शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में रोजगार, शिक्षा और किसानों के हित में नीतिगत बदलाव की नई शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव युवाओं के भरोसे का प्रतीक हैं और उनकी सरकार बनने पर बिहार में विकास और न्याय की नई दिशा तय होगी। राजद का संकल्प बिहार को बेरोजगारी और पलायन से मुक्त करने का है। मतदान के बाद सर्मथकों के बीच जीत-हार की बढ़ी बेचैनी छपरा, एक संवाददाता। मतदान के बाद उम्मीदवारों के सर्मथकों के बीच जीत-हार की बेचैनी बढ़ गई है। राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्र के बूथों पर हुए मतदान का तो आकलन कर लिए, लेकिन मतदाता किसे वोट किया है। यह आंकड़ा मिल पाना मुश्किल है। मतगणना के दिन ही प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला हो पायेगा। स्थानीय लोगों की माने तो इस बार की मतगणना में चौंकाने वाला परिणाम सामने आएंगे। जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक दल व निर्दलीय प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं के बीच कड़ी मेहनत कर लोगों से समर्थन मांगा था लेकिन मतदान के दिन मतदाता किसे वोट किया। गड़खा से प्रेमिका से मिलने आए युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा थाना क्षेत्र के रामपुर बथानी टोले में शुक्रवार की रात प्रेमिका से मिलने आए युवक को लोगों ने संदिग्ध स्थिति में पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है। वह पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गौतम ने पूछताछ में बताया कि उसकी बहन की शादी दरिहारा सरैया गांव में हुई है, जबकि उसकी बहन की चचेरी ननद की शादी रामपुर खाकी बथानी टोला में हुई है। इसी महिला से उसका प्रेम संबंध चल रहा था और वह उससे मिलने आया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे संदिग्ध स्थिति में देख पकड़ लिया और गड़खा थाना पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।