दिनदहाड़े महिला से अपराधी ने गहने ठगे
मढ़ौरा बाजार में एक वृद्ध महिला से एक अपराधी ने गहने ठग लिए और फरार हो गया। पीड़िता सिकांती देवी कपड़ा खरीदने आई थीं, जब एक अंजान व्यक्ति ने उन्हें झांसे में लिया। महिला ने चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोग मदद नहीं कर पाए। मामले की सूचना मढ़ौरा पुलिस को दी गई है।

मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा बाजार में एक वृद्ध महिला के साथ अपराधी ने चालाकी से गहने ठग लिये व फरार हो गया। पीड़ित सिकांती देवी चनना निवासी राम अयोध्या राय की पत्नी हैं । उसने बताया कि वे कपड़ा खरीदने के लिए मढ़ौरा बाजार आई थीं। इसी बीच डबरा नदी पुल के पास एक अंजान व्यक्ति उनके पास आया और बैग रखने की बात कहकर उन्हें झांसे में लिया। कुछ देर बाद वह दोबारा लौटा और बातचीत के दौरान महिला के गले से तीन सोने की जियुतिया और कान के दो फूल निकालकर फरार हो गया। महिला के अनुसार, घटना के दौरान वह चिल्लाती रहीं, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उनकी मदद नहीं की।
इस घटना से बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने मामले की सूचना मढ़ौरा पुलिस को दी है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


