बुजुर्ग की डिक्की से 50 हजार रुपये उड़ाए

Apr 08, 2026 09:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

गड़खा में उचक्कों ने एक बुजुर्ग से चेकिंग के नाम पर 50 हजार रुपये लूट लिए। बुजुर्ग शिवनाथ सिंह ने सेंट्रल बैंक से पैसे निकाले थे। पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोका और उनकी गाड़ी की डिक्की से रुपये चुरा लिए। वारदात के बाद पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बुजुर्ग की डिक्की से 50 हजार रुपये उड़ाए

गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा में उचक्कों ने चेकिंग के नाम पर एक बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए उनकी गाड़ी की डिक्की से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। गड़खा निवासी शिवनाथ सिंह उर्फ शिवजी सिंह स्थानीय सेंट्रल बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान छपरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क पर कुछ लोग सादे लिबास में पहुंचे और वाहन जांच के नाम पर उन्हें रोक लिया।उचक्कों ने गाड़ी की तलाशी लेने के दौरान चालाकी से डिक्की में रखे रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग को वारदात की जानकारी कुछ देर बाद हुई तब तक उचक्के काफी दूर निकल चुके थे।हालांकि

इस मामले में समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस लोगों से सतर्क रहने और अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही जांच से सावधान रहने की अपील कर रही है। भाजपा नेता ने सुरक्षा की लगाई गुहार इसुआपुर, एक संवाददाता। सारण जिला भाजपा पश्चिमी के जिला मंत्री तथा इसुआपुर थाना क्षेत्र के गंगोई गांव निवासी सोनू कुमार सिंह उर्फ कुंवर सोनू ने अपनी हत्या की आशंका को लेकर एसपी सारण से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी को दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा है कि विगत कुछ समय से कुछ असामाजिक एवं दुर्भावना से ग्रस्त लोग मुझे सामाजिक रूप से अपमानित करने, मेरी छवि धूमिल करने, मेरी हत्या करवाने तथा झूठे आपराधिक मामले में फंसाने की साजिश कर रहे हैं। आवेदन में भाजपा नेता में इन सब के पीछे पार्टी में अपनी बढ़ती लोकप्रियता एवं सक्रियता बताते हुए राजनीतिक द्वेष बताया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।