Hindi NewsBihar NewsChapra NewsElderly Man Drowns in River in Galimapur Village Bihar
गड़खा में नदी में डूबने से वृद्ध की मौत

गड़खा में नदी में डूबने से वृद्ध की मौत

संक्षेप:

रामपुर पंचायत के गलिमापुर गाँव में एक 88 वर्षीय चनेश्वर सिंह की नदी में डूबने से मौत हो गई। वह रविवार शाम से लापता थे। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने मही नदी में उनका शव पाया। इस हादसे ने गाँव में शोक...

Sep 01, 2025 10:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

गड़खा, एक संवाददाता। प्रखंड की रामपुर पंचायत के गलिमापुर गाँव में रविवार को एक वृद्ध की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक 88 वर्षीय चनेश्वर सिंह गड़खा थाना क्षेत्र के गलिमापुर गाँव के रहने वाले थे। वह रविवार की शाम से घर से लापता थे। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने घर के समीप मही नदी में उनका शव देखा। सूचना पर ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। इस हादसे से गाँव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें