Hindi NewsBihar NewsChapra NewsECI Invites Suggestions for Improved ECI-Net App from Citizens by January 10 2026
जनसहभागिता से अब और सशक्त होगा ईसीआईनेट एप

जनसहभागिता से अब और सशक्त होगा ईसीआईनेट एप

संक्षेप:

भारत निर्वाचन आयोग ने नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं ताकि ईसीआईनेट मोबाइल एप को और बेहतर बनाया जा सके। नागरिक इस एप के माध्यम से 10 जनवरी 2026 तक अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। मतदान के परिणामों की जानकारी अब 72 घंटे के भीतर उपलब्ध होगी, जो पहले कई सप्ताह लगते थे।

Jan 03, 2026 09:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

नागरिकों से प्राप्त सुझावों की भी गहन समीक्षा की जाएगी मतदान समाप्त होने के मात्र 72 घंटे के भीतर सार-सूचक पत्र का प्रकाशन संभव हुआ न्यूमेरिक 10 जनवरी तक नागरिक दे सकेंगे सुझाव छपरा, नगर प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनावी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, त्वरित और नागरिकों के अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ईसीआईनेट मोबाइल अनुप्रयोग को और बेहतर बनाने के लिए देशभर के नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। आयोग ने आम जनता से अपील की है कि वे ईसीआईनेट एप डाउनलोड कर उसमें उपलब्ध 'सुझाव प्रस्तुत करें' विकल्प के माध्यम से अपने विचार और सुझाव 10 जनवरी 2026 तक दर्ज करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सारण के उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने बताया कि आयोग का मानना है कि नागरिकों की भागीदारी से यह डिजिटल मंच और अधिक उपयोगी और प्रभावी बन सकेगा। ईसीआईनेट एप के परीक्षण संस्करण ने मतदाता सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार के सकारात्मक संकेत दिए हैं। इस एप के माध्यम से मतदाताओं को बेहतर डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं और मतदान प्रतिशत से जुड़े रुझानों की जानकारी भी पहले की तुलना में कहीं अधिक शीघ्र प्राप्त हो रही है। पहले महीनों लगता था समय पर अब 72 घण्टे से भी कम समय इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि मतदान समाप्त होने के मात्र 72 घंटे के भीतर सार-सूचक पत्र (इंडेक्स कार्ड) का प्रकाशन संभव हो सका है, जबकि पूर्व में इस प्रक्रिया में कई सप्ताह या कभी-कभी महीनों तक का समय लग जाता था। इस एप का सफल परीक्षण बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और हाल में हुए उपचुनावों के दौरान किया गया, जहां इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए।निर्वाचन आयोग के अनुसार, ईसीआईनेट मंच को निरंतर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी, पर्यवेक्षकों एवं मैदानी अधिकारियों से प्राप्त सुझावों और प्रतिक्रियाओं के आधार पर विकसित एवं परिष्कृत किया जा रहा है। ईसीआईनेट मंच का शुभारंभ जनवरी माह में ही अब नागरिकों से प्राप्त सुझावों की भी गहन समीक्षा की जाएगी, ताकि इस अनुप्रयोग को और अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल, सरल और प्रभावशाली बनाया जा सके। आयोग ने यह भी संकेत दिया है कि ईसीआईनेट मंच का आधिकारिक शुभारंभ इसी माह जनवरी में किया जाएगा।ईसीआईनेट भारत निर्वाचन आयोग की प्रमुख डिजिटल पहलों में से एक है, जिसे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में तथा निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के मार्गदर्शन में आकार दिया गया है। इस एप के विकास का कार्य 4 मई 2025 को इसकी औपचारिक घोषणा के बाद प्रारंभ हुआ था। यह एप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर दोनों पर उपलब्ध ईसीआईनेट एप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह नागरिकों के लिए एक एकीकृत, एकल डिजिटल मंच प्रदान करता है। इसमें पहले से प्रचलित लगभग 40 अलग-अलग चुनाव संबंधी मोबाइल अनुप्रयोगों और वेबसाइटों-जैसे मतदाता सहायता एप, सी-विजिल, सक्षम, मतदान रुझान (मतदाता सहभागिता ऐप), अपने प्रत्याशी को जानें आदि-को एक ही मंच पर समाहित किया गया है। यह एप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है, जिससे नागरिक आसानी से इसे डाउनलोड कर चुनाव संबंधी सूचनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। --- चार दिनों से अमनौर का बालक लापता अमनौर। अमनौर के मंद्रौली का 12 वर्षीय बालक चार दिनों से गायब है । परिजन किसी अनहोनी की आशंका से आशंकित है । गायब बच्चा मंद्रौली गांव निवासी राजन गुप्ता के 12 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार बताया गया है। इस मामले में पीड़ित पिता ने थाना में लिखित शिकेयत दर्ज करायी है । इसमें बताया गया है कि 31 दिसंबर शाम में शिवम घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। हम परिजन और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं । थानाध्यक्ष हेमन्त कुमार ने बताया इस मामले में पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी है ।