ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपराखाना बनाने के दौरान लिकेज से लगी आग

खाना बनाने के दौरान लिकेज से लगी आग

थाना क्षेत्र के भोरहा गांव में सिलेंडर से खाना बनाने के दौरान गैस लिकेज होने के कारण सिलेंडर में आग लग गयी। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से कोई हादसा नहीं हुआ। बीरबल साह के घर की महिला ने शाम को खाना...

खाना बनाने के दौरान लिकेज से लगी आग
हिन्दुस्तान टीम,छपराSat, 22 Jul 2017 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के भोरहा गांव में सिलेंडर से खाना बनाने के दौरान गैस लिकेज होने के कारण सिलेंडर में आग लग गयी। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से कोई हादसा नहीं हुआ। बीरबल साह के घर की महिला ने शाम को खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हा जलाया कि लिकेज के कारण सिलेंडर में आग पकड़ लिया और वह धू-धू कर जलने लगा। आग लगते ही घर के सभी सदस्य बाहर भाग खड़े हुए। आग की लपटें देखकर आसपास किसी के जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। इस बीच काफी देर तक सिलेंडर जलता रहा। बाद में कुछ ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुये कम्बल भिंगोकर जलते सिलेंडर पर फेंका तब जाकर आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि जलता सिलेंडर नहीं फटा अन्यथा आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचता। इस प्रकार ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। ------------

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें