
ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के रजिस्ट्रेशन के हजारों पेंडिंग मामले निपटेंगे
सारण जिले में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के रजिस्ट्रेशन के हजारों पेंडिंग मामलों का समाधान अब होगा। डीटीओ को लंबित कार्यों को पूरा करने का अधिकार मिलने से वाहन मालिकों को राहत मिलेगी। इससे पहले, अधिकारों की कमी के कारण लोग परेशान थे और कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे थे।
डीटीओ को मिला लंबित काम पूरे करने और कार्रवाई का अधिकार अब लंबित कार्यों में तेजी आने की बढ़ी उम्मीद प्रभार के पदाधिकारी से चल रहा परिवहन विभाग, सैकड़ों लाइसेंस लंबित प्रभारी डीटीओ को अधिकार नहीं मिलने से वाहन मालिकों को हो रही थी परेशानी वाहन मालिकों ने समस्या के शीघ्र समाधान की उठाई थी मांग फोटो 9 - जिला परिवहन कार्यालय में गुरुवार को दैनिक कार्यों का निबटारा करते परिवहन कर्मी न्यूमेरिक 06 अक्टूबर से डीटीओ कार्यालय का कामकाज था बाधित न्यूमेरिक 03 हजार ड्राइविंग लाइसेंस के मामले हैं जिले में पेंडिंग 64 सौ वाहनों के रजिस्ट्रेशन के मामले भी हैं लंबित 57 सौ से अधिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं मिले पेज चार की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि।
सारण जिले में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के रजिस्ट्रेशन के हजारों पेंडिंग मामले अब निपटेंगे। वाहनों को ट्रांसफर भी अब आसानी से हो सकेगा। डीटीओ को लंबित काम पूरे करने और कार्रवाई का अधिकार नहीं मिलने की वजह से लोग दो महीने से परेशान थे। राज्य मुख्यालय से गुरुवार को डीटीओं अधिकार दिये जाने के आये आदेश के बाद इस दिशा में तेजी आयेगी। प्रभारी डीटीओ को प्रशासनिक व वित्तीय शक्ति नहीं रहने कई महत्वपूर्ण कामकाज प्रभावित हाने को लेकर जिला पदाधिकारी अमन समीर ने परिवहन विभाग को दो दो बार रिमाइंडर भी भेजा । इसके बाद गुरुवार को मुख्यालय ने प्रभारी डीटीओ को मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा-213 तथा बिहार मोटर वाहन करारोपण अधिनियम, 1994 की चारा-3 का प्रयोग करते हुए वरीय उप समाहर्ता लतीफुर रहमान अंसारी को जिला परिवहन पदाधिकारी व करारोपण पदाधिकारी, सारण (छपरा) की शक्ति उनके प्रभार ग्रहण की तिथि से प्रदान कर दी है। अब परिवहन विभाग के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। मालूम हो कि सबसे अधिक परेशानी फ़ाइनल लाइसेंस को लेकर थी। डीटीओ को शक्ति नहीं मिलने से सैकड़ों की संख्या में फाइनल लाइसेंस लंबित पड़े हुए हैं। डीटीओ महमद कमर आलम का तबादला चुनाव के पहले ही दूसरे जिले में होने के कारण राज्य मुख्यालय से ही प्रभारी डीटीओ को लॉगिन व पासवर्ड आईडी नहीं दिया गया था। इस कारण विभागीय पत्राचार और कागजी कार्य छोड़कर आम लोगों का सभी तरह का कामकाज बंद था। ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कार्य बाधित रहने से वाहन मालिक और चालक परेशान थे।वे प्रतिदिन कार्यालय का चक्कर काट रहे थे। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को हो रही थी। गुरुवार को जिला परिवहन कार्यालय पहुंचे मकेर के रामभरोसे ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से वे फाइनल लाइसेंस के लिए डीटीओ कार्यालय आ रहे हैं लेकिन लाइसेंस निर्गत नहीं हो रहा है। राज्य मुख्यालय भी बना था उदासीन सारण में जिला परिवहन कार्यालय का कामकाज बाधित रहने की सूचना के बावजूद राज्य मुख्यालय करीब दो माह तक इस मामले में उदासीन बना हुआ था। मुख्यालय के स्तर पर प्रभारी डीटीओ को पावर नहीं दिया गया था, इस कारण कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। पावर नहीं मिलने के कारण डीटीओ के लॉगिन आईडी से लाइसेंस सहित अन्य कार्यों का अप्रूवल नहीं मिल पा रहा है। कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं रिलीज हो रहा था जब्त वाहन डीटीओ को पावर रहने के कारण कोर्ट कार्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा था। बालू सहित अन्य कारणों से जप्त किए गए वाहनों को मुक्त नहीं किया जा रहा था। वाहन मालिक संजय प्रसाद का कहना है कि कोर्ट का आदेश होने के बावजूद जिला परिवहन कार्यालय से वाहनों का रिलीज ऑर्डर जारी नहीं किया जा रहा था। इस कारण उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही थी। कई वाहन मालिकों ने कहा कि मुख्यालय को भी इस बारे में अवगत कराया गया था। लेकिन कोई पहल नहीं किया जा रहा था। न परमिट का अप्रूवल न नये वाहनों का निबंधन प्रभार के पदाधिकारी को पावर नहीं मिलने के कारण वाहनों के परमिट का भी अप्रूवल नहीं हो रहा था। इस कारण वाहन मालिक काफी परेशान दिख रहे थें। कई वाहन मालिकों ने कहा कि रुपया जमा होने के बाद भी परमिट का अप्रूवल नहीं होने से वाहनों का परिचालन नहीं हो रहा था। वहीं नए खरीदे गए वाहनों का भी निबंधन नहीं हो पा रहा था। निबंधन के लिए वाहन मालिक कभी एजेंसी तो कभी डीटीओ कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं निकल रहा था। इसके अलावा वाहनों के ट्रांसफर का भी कामकाज पूरी तरह से बाधित था। वाहनों के ट्रांसफर के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अंतिम रूप से आदेश जारी नहीं हो रहा है। मोटर फेडरेशन व डीलरों ने मुख्यालय को भेजा था पत्र मोटर फेडरेशन ने भी वाहन मालिकों की परेशानी के बारे में राज्य मुख्यालय को पत्र भेजा था। फेडरेशन के जिला अध्यक्ष हरि नारायण शर्मा ने कहा था कि डीटीओ को अधिकार नहीं रहने से सबसे अधिक परेशानी वाहन मालिकों को हो रही है।वहीं वाहन विक्रेताओं ने भी डीएम को पत्र भेजकर कहा था कि जिला परिवहन विभाग का पोर्टल अपडेट होने के कारण नयी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन व ट्रेड रिनिवल नहीं हो पा रहा था।अब नया समस्या यह हो रही है कि जिला परिवहन पदाधिकारी को लॉगिन पासवर्ड नहीं मिलने से सरकार को राजस्व क्षति होने के साथ-साथ डीलर्स भी काफी समस्या झेल रहे है। प्रभु ऑटोमोबाइल्स,शुभम सात्विक,अम्बे होन्डा व सुभाष आटोमोबाइल्स के संचालक ने डीएम से सार्थक पहल का अनुरोध किया था। इसे भी साथ लिया जा सकता है अवैध ओवरलोडिंग के खिलाफ चला जांच अभियान, जुर्माना भी छपरा सीवान मुख्य मार्ग पर चलाया गया अभियान अभियान को लेकर पूरे दिन मचा रहा हड़कम्प फ़ोटो 12 छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर गुरुवार को वाहनों की जांच करते डीटीओ लतीफुर रहमान, डीएसपी ट्रैफिक संतोष कुमार, एडीटीओ महमद सुलेमान आलम छपरा, नगर प्रतिनिधि। छपरा - सीवान मुख्य पथ पर गुरुवार को रिविलगंज थाना के मुकरेड़ा मोड के समय गाडियों की सघन जांच की गई। जिलाधिकारी अमन समीर व वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी लतीफुर रहमान, ट्रैफिक डीएसपी संतोष कुमार ने रिविलगंज सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया । अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। वाहन चालकों को यातायात सुरक्षा नियमों का पालन करने व सुरक्षित ड्राइविंग के लिए भी जागरूक भी किया गया।यह वाहन जांच अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।जांच अभियान को लेकर शहर के अलावा आसपास के क्षेत्र में वाहन मालिकों में हड़कंप मचा रहा।कई ओवरलोडेड ट्रक के चालकों ने जुर्माना व जब्ती प्रक्रिया से बचने के लिए अपने वाहनों को मुख्य सड़क पर न ले जाकर गांव के रास्तों में खड़ा कर दिया। अवैध ओवरलोडिंग रोकने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन के स्तर पर विस्तृत कार्य योजना बनाई गई है। मालूम हो कि सारण में लाल बालू के काले खेल में कई सिंडिकेट काम करते हैं। पासिंग गिरोह भी सक्रिय है। जांच अभियान में एडीटीओ महमद सुलेमान आलम, एमवीआई कृष्णा प्रसाद व राकेश कुमार शामिल थे। ---

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




