
शराब के नशे में की महिला के साथ छेड़खानी
दरियापुर के एक गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़खानी की और उसे बचाने आई उसकी ननद को घायल कर दिया। महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद आरोपी युवक भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़खानी की। उसे बचाने आई उसकी ननद को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में महिला ने उक्त आरोपी को नामजद करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि वह अपनी ननद के साथ घर में थी तभी उसे के गांव का एक युवक नशे की हालत में उसके घर पहुंच गया और गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। वह किसी तरह उससे छुड़ाई तब युवक ने उसका पैर को दांत से काट कर जख्मी कर दिया।
उसे बचाने आई ननद को भी आरोपी युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने के बाद आस पड़ोस के लोग पहुंचे तब युवक भाग गया। पुलिस छानबीन कर रही है। पुराने विवाद में घर पर चढ़ कर की मारपीट व लूटपाट दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महम्मदपुर में पुराने विवाद को लेकर कुछ लोग लाठी डंडे के साथ एक व्यक्ति के घर पर चढ़ गए और मारपीट शुरू कर दी जिसमें तीन लोग घायल हो गए।घायलों में शिवजी राय,उसकी पत्नी बलमिनिया देवी व उसका पुत्र चुल्हन कुमार शामिल है। इसके बाद सभी हमलावर शिवजी राय के घर में घुस गए और लूटपाट शुरू कर दी।इस संबंध में घायल शिवजी राय ने फर्द बयान दर्ज करा पांच लोगों को नामजद किया है। दर्ज फर्द बयान में उसने कहा है कि हमलावरों के साथ पहले से केस चल रहा है।उसी को लेकर सभी उसके घर पर चढ़ गए। उसने पांच हजार रुपए नकद व गहने आदि लुट लेने का भी आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




