नव सम्बद्ध कॉलेजों के मुद्दे पर मंत्री से मिले डॉ राहुल राज

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

ने बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर से पटना में शिष्टाचार मुलाकात कर जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा अंतर्गत नव सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों की गंभीर समस्या को प्रमुखता से...

नव सम्बद्ध कॉलेजों के मुद्दे पर मंत्री से मिले डॉ राहुल राज

फोटो- 11- उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाईगर से पटना में मिलकर ज्ञापन सौंपते राहुल राज छपरा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राहुल राज ने बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर से पटना में शिष्टाचार मुलाकात कर जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा अंतर्गत नव सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया। डॉ राहुल राज ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए संबंधित महाविद्यालयों की स्थलीय जांच रिपोर्ट काफी पहले ही उपलब्ध करा दी गई थी और नियमानुसार राज्य सरकार व विश्वविद्यालय द्वारा सम्बद्धता भी प्रदान कर दी गई है।

इसके बावजूद वर्तमान शैक्षणिक सत्र में विश्वविद्यालय के ऑनलाइन नामांकन पोर्टल पर इन नव सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों का नाम प्रदर्शित नहीं किया गया है जिससे हजारों विद्यार्थियों व शिक्षकों का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र पोर्टल पर इन महाविद्यालयों को जोड़ा नहीं गया तो पूरा शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो जाएगा जिससे शिक्षण व्यवस्था कार्यरत शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों के समक्ष गंभीर आर्थिक और प्रशासनिक संकट उत्पन्न हो सकता है। यह केवल संस्थानों का नहीं बल्कि उच्च शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी प्रश्न है। डॉ राहुल राज ने छात्रों व शिक्षकों के हित में त्वरित हस्तक्षेप करते हुए सभी नव सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों का नाम पोर्टल पर अविलंब प्रदर्शित कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं ताकि नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित करने की बात कही। इस पहल के बाद शिक्षा जगत के लोगों ने डॉ राहुल राज के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे उच्च शिक्षा हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस मौके पर डॉ राहुल राज के साथ वित्त रहित शिक्षक नेता डॉ रवि रंजन यादव, शिक्षक नेता डॉ पंकज प्रसाद व प्रकाश कुमार सिंह, प्रभु बैठा, पाण्डेय जी समेत कई अन्य लोग सम्मिलित रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।