गड़खा की डॉ मेहा को सर्वाधिक महिला बांध्यकरण के लिए मिला अवार्ड
गड़खा सीएचसी की डॉक्टर मेहा कुमारी को बुधवार को सर्वाधिक महिला बांध्यकरण के लिए प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति की वर्कशॉप में सीएस डॉ राजकुमार चौधरी ने उन्हें सम्मानित किया। इससे पहले भी डॉ मेहा कुमारी को फैमिली प्लानिंग प्रोग्राम में उनके योगदान के लिए अवार्ड मिल चुका है।

12 - सर्वाधिक बंध्याकरण के लिए बुधवार को डॉ मेहा को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान करते सिविल सर्जन गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा सीएचसी की डॉक्टर मेहा कुमारी को सर्वाधिक महिला बांध्यकरण के लिए बुधवार को सर्टिफिकेट और मोमेंटों से सम्मानित किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति की वर्कशॉप में सीएस डॉ राजकुमार चौधरी ने उन्हें मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके पहले भी फैमिली प्लानिंग प्रोग्राम में डॉ मेहा कुमारी का अहम रोल रहा था। पिछले वर्ष भी बेहतर कार्य के लिए इन्हें बेस्ट परफ़ॉर्मेंस अवार्ड दिया गया था। तत्कालीन डीएम ने भी पूर्व में बेहतर कार्य के लिए इन्हें यह अवार्ड दिया था।
इस मौके पर गड़खा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सर्बजीत कुमार समेत जिले के सभी स्वास्थ्य पदाधिकारी मौजूद थे। अन्याय में 44 लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार परसा, एक संवाददाता। स्थानीय थाना पुलिस ने अन्याय छठ घाट के समीप झाड़ी में छिपाकर रखी गई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि प्लास्टिक के बैग में रखी 44.40 लीटर शराब बरामद की गई। इस दौरान मौके से एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अन्याय निवासी सरोज राय के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार की दोपहर बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। डेरनी में भारी मात्रा में देसी शराब बरामद, धंधेबाज फरार दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी गांव में पुलिस ने एक धंधेबाज के घर के समीप छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। हालांकि शराब विक्रेता पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस गश्ती के दौरान सूचना मिली कि पिरारी गांव में एक व्यक्ति शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग निकला। इसके बाद घर के आसपास तलाशी लेने पर झाड़ी में छिपाकर रखी लगभग 100 लीटर देसी शराब बरामद की गई। फरार आरोपी की पहचान रामप्रवेश राय के रूप में की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। युवती के घर में घुसकर जबरदस्ती का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के घर में घुसकर जबरदस्ती करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के कुछ युवक घर में घुस आए और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगे। युवती द्वारा शोर मचाने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी और फरार हो गए। पीड़िता ने इस मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दस लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना पुलिस ने बगोइया गांव में छापेमारी कर दस लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बगोइया गांव निवासी प्रभु डोम के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, युवक घायल एकमा। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग स्थित एनएच-531 पर आमडाढ़ी गांव के लक्षी ब्रह्म स्थान के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक एकमा से रसूलपुर की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि वह मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, तभी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को ऑटो से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि युवक किस अस्पताल में भर्ती है और वह किस गांव का निवासी है। सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने ले गई। मामले की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


