जनता दरबार में 28 मामलों की सुनवाई

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

छपरा में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार को जनता दरबार में 28 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े थे। एक महिला ने भरण-पोषण की शिकायत की, जबकि एक व्यवसायी ने ऋण की मांग की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दरबार में 28 मामलों की सुनवाई

छपरा। जनता दरबार में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार को आयोजित 28 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में आए अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े थे।डोरीगंज की एक वरिष्ठ महिला ने शिकायत की कि उनके दोनों पुत्र उनका भरण-पोषण नहीं कर रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर को भरण-पोषण अधिनियम के तहत मामले की सुनवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, परसागढ़ (एकमा) के कांसा-पीतल उद्योग से जुड़े एक व्यवसायी ने नई तकनीक के प्रशिक्षण और व्यवसाय विस्तार के लिए ऋण सुविधा की मांग की।

जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को प्रशिक्षण की व्यवस्था कराने तथा सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने स्वयं परसागढ़ जाकर उद्यमियों से संवाद करने की बात कही। अन्य मामलों में भी संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।