स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में सख्त हुए डीएम, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन, जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य...

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में सख्त हुए डीएम, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश सबसे अधिक ऑनलाइन रिपोर्ट तैयार करने वाले 10 डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन, जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी रहे उपस्थित जिले में हाल ही में नियुक्त 600 नई एएनएम को फील्ड में तैनात कर दिया गया फोटो 2 कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते डीएम वैभव श्रीवास्तव, साथ में सिविल सर्जन व अन्य छपरा, हमारे संवाददाता । जिले में चल रहे स्वास्थ्य योजनाओं का समीक्षा बुधवार को कलेक्ट्रट सभागार में डीएम वैभव श्रीवास्तव ने की।
बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम पोषण योजनाओं, दवा उपलब्धता, अस्पतालों की व्यवस्था और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गहन चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 30 टीमें सक्रिय रूप से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। इन टीमों द्वारा प्रतिदिन औसतन 88 बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही है। जांच के दौरान एनीमिया, न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, डाउन सिंड्रोम, जन्मजात हृदय रोग, मोतियाबिंद, बहरापन तथा अन्य गंभीर बीमारियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने ने निर्देश दिया कि जिन बच्चों में किसी प्रकार की बीमारी पाई जाती है, उनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए, ताकि समय पर उपचार हो सके। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि अप्रैल माह में आईजीआईसी पटना में चिकित्सीय जांच के बाद सारण जिले के 50 हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया है। इन बच्चों का इलाज मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत अहमदाबाद स्थित सत्य साईं अस्पताल में कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन बच्चों के इलाज की पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जाए और किसी भी स्तर पर देरी न हो। हालांकि समीक्षा के दौरान नगरा, अमनौर, एकमा, गरखा और सोनपुर प्रखंडों में आर बी एस के की उपलब्धि अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित टीमों को तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को वरीय पदाधिकारी फील्ड में जाकर टीमों के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। पोषण पुनर्वास केंद्र की समीक्षा में बताया गया कि जनवरी से अब तक 74 गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों का इलाज किया गया है। मढ़ौरा, परसा और रिविलगंज प्रखंडों से एक भी बच्चे का एन आर सी में भर्ती नहीं होना चिंता का विषय बताया गया। सभी संबंधित बीसीएम को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनके अभिभावकों को जागरूक करते हुए उन्हें एन आर सी में भर्ती कराया जाए। अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता फिलहाल 92 प्रतिशत पाई गई, जिसे बढ़ाकर 95 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी बीएचएम को समय पर इंडेंट भेजने के निर्देश दिए गए। वहीं ऑनलाइन इंजरी रिपोर्ट 99 प्रतिशत मामलों में और पोस्टमार्टम रिपोर्ट शत-प्रतिशत ऑनलाइन होने पर जिलाधिकारी ने संतोष जताते हुए डॉक्टरों की सराहना की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सबसे अधिक ऑनलाइन रिपोर्ट तैयार करने वाले 10 डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने ओपीडी सेवाओं की समीक्षा करते हुए बताया कि वर्तमान में औसत प्रतीक्षा समय 26 मिनट है, जिसे और कम करने की आवश्यकता है। साथ ही वाइटल्स की प्रविष्टि को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने और संस्थागत प्रसव में वृद्धि लाने के लिए भी निर्देश दिए गए। सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा बढ़ाने के लिए एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा जिले में हाल ही में नियुक्त 600 नई एएनएम को फील्ड में तैनात कर दिया गया है। डीएम ने इनके बेहतर ओरिएंटेशन और प्रशिक्षण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाया जा सके। बैठक में सिविल सर्जन राजकुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ कृष्ण मोहन दुबे, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र महतो, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ रंजितेश एमओआईसी, बीएचएम, आदि उपस्थित थे। छपरा से शशि भूषण पांडे
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


