खाद्यान्नों की कालाबाजारी हर हाल में रोकने की जरूरत
पीडीएस व्यवस्था को हर हाल में दुरुस्त करने का डीएम ने दिया टास्क मंडल पदाधिकारियों और सभी आपूर्ति निरीक्षकों के साथ जिला पदाधिकारी ने महत्वपूर्ण बैठक की। जन वितरण प्रणाली के कार्यों की समीक्षा की गई।...

पीडीएस व्यवस्था को हर हाल में दुरुस्त करने का डीएम ने दिया टास्क गोदामों का अधिक से अधिक जांच सुनिश्चित करने पर भी बल छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण में जन वितरण प्रणाली को पूरी तरह से दुरुस्त करने को लेकर सोमवार को जिला प्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य निगम, छपरा, सभी अनुमंडल पदाधिकारियों और सभी आपूर्ति निरीक्षकों के साथ जिला पदाधिकारी ने महत्वपूर्ण बैठक की। जन वितरण प्रणाली के कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने प्रत्येक माह खाद्य निगम से खाद्यान्न उठाव के समय सभी आपूर्ति निरीक्षकों को रोस्टवार प्रतिदिन गोदाम स्थल पर रहकर उठाव कार्यों का निरीक्षण व खाद्यान्न की मात्रा की जांच करने का टास्क दिया गया ताकि जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को सही मात्रा में खाद्यान्न की प्राप्ति हो सके।
सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को भी खाद्यान्न उठाव के समय अधिक से अधिक गोदामों का स्थलीय निरीक्षण कर मात्रा की जांच करने का आदेश दिया गया। इसके साथ ही जन वितरण प्रणाली विक्रेता के व्यापार स्थल तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिये प्रयुक्त किए गए वाहनों का डिजिटल तकनीक के माध्यम से वाहनों के संचालन का नियमित रूप से पर्यवेक्षण करने की हिदायत दी गयी ताकि वाहनों के माध्यम से खाद्यान्न की कालाबाजारी पर पूर्णतया रोक लगाया जा सके। डीलर के पास खाद्यान्न पहुंचने के बाद उपभोक्ताओं के बीच वितरण कार्य और वितरण से पूर्व खाद्यान्न भंडारण की नियमित रूप से जांच करने का टास्क दिया गया। साथ ही सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को सभी पेट्रोल पंपों की भी नियमित रूप से उनके द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे आधारभूत उपलब्धता की जांच करने पर भी दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




