गम्भीर अपराध में लिप्त बच्चों का पर्यवेक्षण गृह से होगा स्थानांतरण
सारण जिले में बाल सुधार गृह का जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, शिक्षा और पुनर्वास को लेकर कई निर्देश दिए गए। 16 से 18 वर्ष के गंभीर अपराध में संलिप्त बच्चों को अन्य संस्थानों में स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया। नए पर्यवेक्षण गृह भवन के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति भी मांगी गई।

छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में संचालित पर्यवेक्षण गृह सह बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ व बालहितैषी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, शिक्षा और पुनर्वास से जुड़े कई अहम निर्देश दिए गए। डीएम ने 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के हेनियस अर्थात गंभीर अपराध में संलिप्त बच्चों को उक्त गृह से अविलंब अन्य उपयुक्त संस्थान में स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए संपूर्ण चहारदीवारी को ऊंचा करने और कंटीले तार को और अधिक सुदृढ़ ढंग से लगाने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही सदर प्रखंड के विशुनपुरा के पास चयनित भूमि पर नए पर्यवेक्षण गृह भवन के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के लिए संबंधित विभाग से पुनः अनुरोध करने का आदेश दिया गया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने परिसर, भवन के अंदरूनी हिस्सों और रसोईघर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि गृह में रह रहे प्रत्येक बच्चे की पढ़ाई और कौशल विकास के लिए उनकी रुचि व हॉबी के अनुसार प्रोफाइल तैयार की जाए और उसी के अनुरूप प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए, ताकि वे गृह से बाहर निकलकर समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक जीवन जी सकें।सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए जिलाधिकारी ने पूरे परिसर व भवन के अंदर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर 24 घंटे के भीतर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया, ताकि चहारदीवारी समेत पूरे परिसर की चौबीसों घंटे प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके। प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह एकमा। प्रखंड के आमडाढ़ी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को प्रधानाध्यापक सह सीआरसी गौसपुर के संकुल समन्वयक अनिल कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया, अध्यक्षता शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह और संचालन शिक्षक शिवजी चौधरी ने किया। समारोह में पूर्व बीईओ रासबिहारी दुबे सहित उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अनिल कुमार सिंह को फूल-माला, अंगवस्त्र, गीता, रामायण व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अनिल कुमार सिंह का शैक्षणिक सेवाकाल अनुकरणीय रहा है। शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे ले जाने का प्रयास जारी रहेगा : आईजी निशित कुमार प्रतिभा खोज अभियान के सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत सोनपुर। बिहार-झारखंड के सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल के आईजी निशित कुमार उज्जवल ने कहा है कि शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे ले जाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। वे शनिवार को सोनपुर प्रखंड की नजरमीरा पंचायत के राहर दियारा स्कूल में आयोजित प्रतिभा खोज अभियान प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों के दो सौ से अधिक छात्र -छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर आईजी निशित कुमार ने विजेता और उप विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि एक छोटे से प्रयास से समाज में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव संभव है। सामुदायिक सहयोग से सब कुछ संभव हो सकता है।आईजी ने खासकर युवाओं और बेटियों को शिक्षित करने के लिए माता - पिता से अपील की। इस मौके पर नजरमीरा पंचायत के पूर्व मुखिया बैद्यनाथ राय, मुखिया प्रतिनिधि व पूर्व मुखिया संजय राय, ओम प्रकाश राय, अरविंद राय, प्रमोद कुमार राय सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक - शिक्षिकाएं और दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। छपरा क्लब के आधुनिकीकरण को लेकर कार्यकारिणी बैठक जी प्लस सात भवन निर्माण व दुकानों की समीक्षा पर अहम निर्णय छपरा, नगर प्रतिनिधि।छपरा क्लब की कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की गई, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी सदर,सांसद के प्रतिनिधि, समिति के सदस्य व चयनित एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य छपरा क्लब के सर्वांगीण विकास और आधुनिकीकरण को लेकर योजनाओं पर विचार करना था।बैठक के दौरान चयनित एजेंसी द्वारा छपरा क्लब परिसर में प्रस्तावित जी प्लस सात भवन निर्माण और उससे जुड़ी आधुनिक सुविधाओं के संबंध में तैयार पारित डिजाइन का पीपीटी के माध्यम से विस्तृत अवलोकन प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति के उपरांत समिति के सदस्यों ने गहन विचार-विमर्श किया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि भवन निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व छपरा नगर निगम से संबंधित नक्शा विधिवत पास कराया जाएगा।इसके साथ ही छपरा क्लब के अधीन संचालित कुल 103 दुकानों के अद्यतन किराया निर्धारण और बकाया देनदारियों के आकलन के लिए एक विशेष कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया। यह कमेटी दुकानों से संबंधित समस्त बकाया राशि का विस्तृत विवरण तैयार करेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


