Chapra News: मही नदी के टूटे बांध की मरम्मत के साथ अन्य संवेदनशील हिस्सों की निगरानी का निर्देश

हिन्दुस्तान, छपरा
share

Chapra News: डीएम वैभव श्रीवास्तव ने दिघवारा में क्षतिग्रस्त तटबंध का निरीक्षण किया। महीने नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण तटबंध को नुकसान हुआ। जल संसाधन विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू किया है। डीएम ने सुरक्षा में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया और आवश्यक संसाधनों का उपयोग करने का आदेश दिया।

Chapra News: मही नदी के टूटे बांध की मरम्मत के साथ अन्य संवेदनशील हिस्सों की निगरानी का निर्देश

Chapra News: डीएम ने क्षतिग्रस्त स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश फोटो 8 दिघवारा में क्षतिग्रस्त तटबंध का जायजा लेने पहुंचे जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव छपरा/ दिघवारा, नप्र/ निसं। मही नदी में बढ़े जलस्तर और पानी के अत्यधिक दबाव के कारण दिघवारा प्रखंड में दायां तटबंध क्षतिग्रस्त होने के बाद जल संसाधन विभाग ने मरम्मत व सुदृढ़ीकरण का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। करीब 7.5 किलोमीटर लंबे तटबंध के लगभग 12 मीटर हिस्से में लीकेज के बाद क्षति उत्पन्न हुई थी। तटबंध की सुरक्षा को देखते हुए विभाग के अभियंता मौके पर कैंप कर लगातार मरम्मत कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

क्षतिग्रस्त स्थल का निरीक्षण

शनिवार को जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने क्षतिग्रस्त स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि तटबंध की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों और मानवबल का अधिकतम उपयोग करते हुए मरम्मत कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने को कहा। अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त हिस्से को मजबूत करने के साथ-साथ तटबंध के अन्य संवेदनशील स्थानों की भी लगातार निगरानी की जाए। पानी के दबाव में किसी तरह की वृद्धि अथवा नई क्षति की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएं। उन्होंने स्थल पर पर्याप्त संख्या में मजदूर, आवश्यक सामग्री और मशीनरी उपलब्ध रखने का भी निर्देश दिया, ताकि जरूरत पड़ने पर बिना समय गंवाए कार्रवाई की जा सके।

मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य

जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता की निगरानी में मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। संबंधित अभियंता स्थल पर लगातार कैंप कर कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी कर रहे हैं। क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने के साथ तटबंध को पानी के दबाव से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, तटबंध की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर स्थिति की समीक्षा की जा रही है。

बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

✦डीएम ने किन कामों के लिए निर्देश दिए?−
डीएम ने तटबंध की सुरक्षा में लापरवाही न बरतने, मरम्मत कार्य को समय पर पूरा करने और संवेदनशील स्थानों की सर्तक निगरानी करने के निर्देश दिए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsछपराChapra News: मही नदी के टूटे बांध की मरम्मत के साथ अन्य संवेदनशील हिस्सों की निगरानी का निर्देश