सहयोग शिविर’ को ले पंचायतों तक पहुंचा जिला प्रशासन
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सहयोग शिविर अभियान शुरू किया है। यह पहल पंचायत स्तर पर कार्य करेगी, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी प्रखंडों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा और मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गई है।

आम नागरिकों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर दिया जा रहा बल अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन ने झोंकी अपनी पूरी ताकत फोटो 21 सहयोग शिविर की तैयारी के बारे में जानकारी लेते सदर एसडीओ नितेश कुमार छपरा, नगर प्रतिनिधि।सारण में प्रशासनिक सक्रियता अब सीधे पंचायतों तक उतर आई है।
सहयोग शिविर की पहल
आमजन की समस्याओं को उनके द्वार पर ही सुनने और त्वरित समाधान देने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल सहयोग शिविर अब एक प्रभावी मॉडल के रूप में उभर रही है। इस अभियान के तहत न सिर्फ आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं, बल्कि वरीय पदाधिकारियों और शिविर प्रभारियों द्वारा लगातार स्थल भ्रमण कर इसकी मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों मजबूत हो रही हैं। बिहार सरकार के निर्देशानुसार सारण जिला प्रशासन द्वारा शुरू किया गया सहयोग शिविर अभियान आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निवारण की दिशा में एक अभिनव पहल साबित हो रहा है।
शिविरों का आयोजन
इस पहल के अंतर्गत प्रशासनिक टीम स्वयं पंचायत स्तर पर पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुन रही है और उनके समाधान की प्रक्रिया को मौके पर ही आगे बढ़ा रही है। इससे आम लोगों को अब अपनी समस्याओं के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। सभी प्रखंडों में लगेगा शिविर इस अभियान के तहत जिले के सभी 20 प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मई को सभी प्रखंडों की दो-दो चयनित पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित होंगे। इसके बाद 2 जून को पुनः प्रत्येक प्रखंड की दो अन्य पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं, इसे एक नियमित व्यवस्था के रूप में विकसित करते हुए प्रत्येक माह के प्रथम व द्वितीय मंगलवार को अलग-अलग पंचायतों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।
निगरानी और प्रशासन का प्रयास
अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। डीएम के स्तर पर मॉनिटरिंग जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव स्वयं इस पूरे कार्यक्रम की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उनके निर्देश पर सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी और शिविर प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर आवेदन प्राप्ति की स्थिति और उनके निष्पादन की प्रगति की निगरानी कर रहे हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और हर आवेदन का समयबद्ध निपटारा हो।इसके अलावा प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर एक विशेष कोषांग (सेल) का भी गठन किया गया है। यह कोषांग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की स्थिति, उनके निष्पादन की गति और गुणवत्ता पर नजर रख रहा है। इससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बन रही है।
लाभ और अपील
योजनाओं का लाभ आसानी से मिले सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी को कम करना है। इस पहल के माध्यम से प्रशासनिक सेवाओं को गांव स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। साथ ही, पंचायत स्तर पर ही समस्याओं का समाधान होने से समय और संसाधनों की भी बचत हो रही है।जिला प्रशासन का मानना है कि यह पहल न केवल सेवा वितरण प्रणाली को मजबूत बनाएगी, बल्कि आम जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढ़ाएगी। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने पंचायतों में आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दें और इस जनकल्याणकारी पहल का अधिक से अधिक लाभ मिलें।
शराब बरामदगी और गिरफ्तारी
स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से अंग्रेजी शराब बरामद,दो गिरफ्तार दरियापुर। स्थानीय पुलिस ने पट्टी पुल के पास छापेमारी कर दो वाहनों की तलाशी ली। इस क्रम में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से चार कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वहीं स्कॉर्पियो की भी तलाशी ली गई जिसमें कोई संदेहास्पद सामान बरामद नहीं हुआ लेकिन पुलिस उक्त स्कॉर्पियो को भी फिलहाल जब्त कर लिया है। साथ ही शराब के साथ दो शराब तस्कर डेरनी थाना क्षेत्र के रामजीतपुर के अनिल कुमार व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरकी मुशहरी के राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य तस्कर फरार हो गए जिनकी पहचान पुलिस ने कर ली है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


