सांसद रूडी की पहल पर आयुष्मान गोल्डेन कार्ड का वितरण

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

मढ़ौरा में आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड का वितरण किया गया, जिसमें लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, मढ़ौरा उर्वरक विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें पवन कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया।

सांसद रूडी की पहल पर आयुष्मान गोल्डेन कार्ड का वितरण

फोटो- 10 मढ़ौरा के टेहटी में बुधवार की आयोजित एक कैम्प में आयुष्मान कार्ड का वितरण करते जेपी सेनानी शम्भू प्रसाद सिंह एवं पप्पू सिंह व लाभार्थी मढ़ौरा। एक संवाददाता सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी की पहल पर आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाए गए गोल्डेन कार्ड का वितरण बुधवार को शिल्हौरी पंचायत के टेहटी बिनटोली स्थित महामाया स्थान परिसर में आयोजित एक शिविर में किया गया।

शिविर का आयोजन

शिविर में बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे और उन्हें आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर जेपी सेनानी शंभू प्रसाद सिंह एवं पप्पू सिंह ने लाभार्थियों के बीच गोल्डेन कार्ड को वितरित किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गोल्डेन कार्ड धारक सूचीबद्ध अस्पतालों में निशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। कार्ड प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इस जनहितकारी पहल के लिए दिल से धन्यवाद एवं आशीर्वाद दिया।

बिजली चोरी के मामले में कार्रवाई

बिजली चोरी के आरोप में स्टडी सेंटर संचालक समेत छह पर प्राथमिकी दाउदपुर (मांझी)। विद्युत विभाग ने दाउदपुर क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर बिजली चोरी के मामले में छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की । दाउदपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के दौरान दाउदपुर में दो, दाउदपुर चट्टी में एक, जगतियां रोड में दो तथा दाउदपुर यादव टोली में एक व्यक्ति को विद्युत ऊर्जा चोरी का दोषी पाया। विभाग के अनुसार इस अनियमितता से राजस्व की भारी क्षति हुई है। बिजली चोरी के मामले में दंड एवं बकाया राशि समेत कुल 1,66,030 रुपये की वसूली को लेकर दाउदपुर थाने में सभी आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

उर्वरक विक्रेता संघ का गठन

मढ़ौरा उर्वरक विक्रेता संघ के अध्यक्ष बने पवन कुमार सिंह मढ़ौरा। रिटेल फर्टिलाइजर्स एंड फार्मर्स वेल्फेयर फाउंडेशन के तहत मढ़ौरा उर्वरक विक्रेता संघ की नई 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। इस दौरान संघ के विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें पवन कुमार सिंह को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र प्रखंड कृषि पदाधिकारी मढ़ौरा, संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष सुधीर कुमार, सचिव गोविंद नारायण श्रीवास्तव तथा सदर अनुमंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह की उपस्थिति में प्रदान किया गया। संघ के उपाध्यक्ष पद पर रोहित राज सिंह, पंकज कुमार सिंह, अमित पांडेय, सत्येंद्र कुमार, वीरेंद्र राय, सुशील कुमार सिंह, शरीफ अंसारी, चंदन कुमार, विनोद गुप्ता एवं ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई। उन्होंने संगठन की गरिमा बनाए रखने, उर्वरक विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य उर्वरक व्यवसाय से जुड़े लोगों और किसानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कृषि क्षेत्र के विकास में योगदान देना है। नई कार्यकारिणी के गठन पर सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।

शतरंज चैंपियनशिप में प्रदर्शन

राज्य अंडर-15 शतरंज चैंपियनशिप में मोहिनी को दूसरा स्थान छपरा, एक संवाददाता। राज्य अंडर-13 गर्ल्स चैंपियन छपरा की मोहिनी पंडित ने बिहार राज्य अंडर-15 शतरंज चैंपियनशिप में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए गर्ल्स वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंबर श्रीवास्तव ने ओपन वर्ग में सातवां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। जिला शतरंज संघ के मनोज कुमार वर्मा 'संकल्प', उपाध्यक्ष विक्की आनंद, डॉ. विकास सिंह, श्वेतांक राय 'पप्पू', सचिव एवं इंटरनेशनल आर्बिटर अरविंद कुमार सिंह , संयुक्त सचिव संजय कुमार व अन्य ने बधाई दी है।

सामान्य प्रश्न

आयुष्मान कार्ड का वितरण कब किया गया?
आयुष्मान कार्ड का वितरण बुधवार को शिल्हौरी पंचायत के टेहटी बिनटोली स्थित महामाया स्थान परिसर में आयोजित एक शिविर में किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।