
ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर स्थित पुस्तकालय में खुलेगा डिजिटल लाइब्रेरी केंद्र
तरैया बाजार में ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में जल्द ही डिजिटल लाइब्रेरी केंद्र खोला जाएगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है। यह केंद्र छात्रों और शिक्षाविदों के लिए लाभकारी होगा। साथ ही, परसा में पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुकों के लिए ई केवाईसी शिविर आयोजित किया गया।
तरैया, एक संवाददाता। तरैया बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर के पुस्तकालय भवन में जल्द ही डिजिटल लाइब्रेरी केंद्र खोला जाएगा। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड एनएसएस कर्मी ने संयुक्त रूप से सरकार को प्रस्ताव भेजा है। बीईओ ओमप्रकाश झा ने बताया कि 16 दिसंबर 2025 को प्रस्ताव भेजा गया था। उल्लेखनीय है कि स्थानीय विधायक जनक सिंह द्वारा यहां राम-जानकी पुस्तकालय केंद्र की स्थापना की गई थी, जो लंबे समय से बंद पड़ा है। डिजिटल लाइब्रेरी खुलने से छात्रों सहित शिक्षाविदों को लाभ मिलेगा। ई केवाईसी के लिए लगाया गया शिविर परसा,एक संवाददाता। पीएम किसान सम्मन निधि के लाभुकों के फेस ईकेवाईसी के लिए मंगलवार को परसा नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड 4 शोभे परसा में ब्रह्म स्थान के समीप शिविर लगाया गया।
शिविर में पोषक क्षेत्र से आए करीब डेढ़ दर्जन से अधिक किसानों का ई केवाईसी किया गया।शिविर में ई केवाईसी करने आए किसान सलाहकार राम विनोद राय ने बताया कि लगातार प्रयास के बावजूद सर्वर सपोर्ट नहीं कर रहा है जिस कारण केवाईसी की रफ्तार धीमी गति से चल रही है।उन्होंने बताया कि लाभुकों का निश्चित रूप से फेस ई केवाईसी कराया जाएगा ताकि उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलता रहे।उन्होंने बताया कि विभागीय स्तर से तकनीकी बाधा को दूर करने के लिए एक्सपर्ट टीम काम कर रही है ताकि लाभुकों का फेस ई केवाईसी का कार्य पूरा कराया जा सके।इस दौरान किसानों में शैलेन्द्र सिंह,परसा मथुरा निवासी अर्जुन सिंह,उपद्र सिंह, शिवजी सिंह,अनिल सिंह सहित दर्जनों महिला पुरुष किसान उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




