ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपराउप विकास आयुक्त ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

उप विकास आयुक्त ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

दर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि पहले से सदर अस्पताल में काफी सुधार हुआ है लेकिन...

उप विकास आयुक्त ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी
हिन्दुस्तान टीम,छपराThu, 01 Jun 2023 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

छपरा, हमारे संवाददाता। अस्पताल की व्यवस्था में सुधार को लेकर पिछले एक सप्ताह में दो बार औचक निरीक्षण उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी ने किया है। गुरुवार को भी छपरा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि पहले से सदर अस्पताल में काफी सुधार हुआ है लेकिन इसमें और बेहतर करने की जरूरत है। वहीं सदर अस्पताल में अग्निशमन यंत्र को अपडेट करने का भी निर्देश दिया। एयर प्यूरीफायर मशीन लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि पहले से अभी वर्तमान में आपातकालीन कक्ष के प्रतीक्षा कक्ष में बैठने की व्यवस्था अच्छी थी। आपातकालीन वार्ड में दवा वितरण का डिस्प्ले लगा हुआ था। मालूम हो कि इसके पहले भी उप विकास आयुक्त ने छपरा सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कई आवश्यक निर्देश दिए थे। इस मौके पर अस्पताल के डॉक्टर व अधिकारी भी मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें