Demand for Immediate Release of Prabhnath Singh Community Stands United पूर्व सांसद की रिहाई की मांग को लेकर निकला पैदल मार्च, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsDemand for Immediate Release of Prabhnath Singh Community Stands United

पूर्व सांसद की रिहाई की मांग को लेकर निकला पैदल मार्च

प्रभुनाथ सिंह ने अपना पूरा जीवन समाज को किया अर्पित: मकराना सद प्रभुनाथ सिंह की रिहाई को लेकर गड़खा में आयोजित जन समर्थन महापंचायत में मौजूद श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य गड़खा, एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSat, 13 Sep 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व सांसद की रिहाई की मांग को लेकर  निकला पैदल मार्च

प्रभुनाथ सिंह ने अपना पूरा जीवन समाज को किया अर्पित: मकराना प को न्यायिक रूप से तत्काल रिहा करने की मांग कर रहे थे। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि प्रभुनाथ सिंह ने अपना पूरा जीवन समाज को अर्पित कर दिया। राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें जेल में डाल दिया गया। आज क्षत्रिय समाज को खड़ा होने की ज़रूरत है। उन्होंने मौजूद लोगों से प्रभुनाथ सिंह की रिहाई, बिहार के एयरपोर्ट का नाम बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर करने और ईडब्ल्यूएस के लाभ की मांग को लेकर पटना चलने की अपील की।

उन्होंने मौजूद भीड़ से कहा कि आप पटना चलकर अपनी ताक़त का अहसास करा दीजिए। इसके बाद दिल्ली से लेकर बिहार तक किसी की औक़ात नहीं कि ये प्रभुनाथ सिंह को जेल में रख सकें। श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन ने कहा कि पूर्व सांसद पर लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। सरकार व न्यायालय को इस पर विचार कर ठोस निर्णय लेने की जरूरत है। क्षेत्र की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाने वाले पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की रिहाई हर हाल में होनी चाहिए। बाद में पूर्व सांसद की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला गया जो गड़खा अस्पताल परिसर से निकल कर गड़खा बाजार के सभी मार्गों से गुजरा। महापंचायत में परमात्मा सिंह, अजित सिंह, विजय सिंह, सोहाग सिंह, सोनू सिंह, राजेश सिंह, गुड्डू सिंह, नीरज सिंह, रौशन सिंह, अजय मांझी, संजय सिंह, बसंत सिंह सोनू, रौशन सिंह, पप्पू सिंह, राजीव सिंह पुटुण, मोनू सिंह, रंजन सिंह, अविनाश सिंह, राहुल कुमार, आलोक कुमार सिंह, राजकमल सिंह, पंकज सिंह, अजित सिंह बबुआन, श्रीनिवास सिंह, मुकेश सिंह, सुनील मांझी, कुणाल सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, टुन्ना सिंह, अजय सिंह, जय प्रकाश सिंह व अन्य मौजूद थे। संचालन संजय सिंह और धन्यवाद ज्ञापन राहुल कुशवाहा ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।