सुतिहार में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना को लेकर सर्वदलीय धरना

Mar 15, 2026 09:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

दरियापुर में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए रविवार को सर्वदलीय धरना आयोजित किया गया। नेताओं ने कहा कि सुतिहार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डिग्री कॉलेज खोलने से परसा, अमनौर और गड़खा प्रखंडों के छात्रों को लाभ होगा। धरनार्थियों ने डीएम से मिलने का निर्णय लिया ताकि उनकी मांगें रखी जा सकें।

सुतिहार में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना को लेकर सर्वदलीय धरना

परसा,अमनौर व गड़खा प्रखंडों के सीमावर्ती गांवों के छात्र -छात्राओं को होगा लाभ डीएम से मिलकर अपनी मांगो को रखने का फैसला लिया फोटो- 2 डेरनी में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए सर्वदलीय धरना देते लोग दरियापुर। प्रखंड के डेरनी बाजार पर दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुतिहार में डिग्री कॉलेज स्थापित करने को लेकर रविवार को सर्वदलीय धरना सभा का आयोजन किया गया। धरना में शामिल नेताओं व बुद्धिजीवियों ने बारी-बारी से सभा को संबोधित किया। सभी ने एक स्वर से कहा कि सुतिहार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डिग्री महाविद्यालय स्थापित करने के लिए पर्याप्त संख्या में कमरे,अपना खेल मैदान,समुचित संसाधन सहित काफी जमीन भी है।

यहां डिग्री कॉलेज खुलने से स्थानीय सहित परसा,अमनौर व गड़खा प्रखंडों के सीमावर्ती गांवों के छात्र छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा। धरनार्थियों का कहना है कि यहां से आठ किमी की दूरी तक कोई डिग्री कॉलेज नहीं है जिससे छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने में काफी परेशानी होती है। लोगों ने यह भी कहा कि यहां 80 के दशक में शीतल प्रसाद सिंह डिग्री महाविद्यालय खुला था।जहां तीन साल तक पढ़ाई भी हुई। धरने में शामिल लोगों ने एक प्रस्ताव पास किया और शीघ्र डीएम से मिलकर अपनी मांगों को रखने का फैसला लिया। अध्यक्षता गुंजेश्वर प्रसाद राय ने की व संचालन डॉ के एन सिंह ने किया। पूर्व जिला पार्षद विजय नारायण सिंह,राजनाथ राय,प्रो चंद्रशेखर भारद्वाज,शिक्षक नेता डॉ महात्मा प्रसाद गुप्ता,डॉ मुरारीजी,ई जयनंदन प्रसाद,लक्ष्मण सिंह,शिवजी दास,नंदकिशोर शर्मा, ई गौरव कुमार आदि ने धरना सभा को संबोधित किया। इधर कांग्रेस के वरीय नेता मनोज पांडेय ने कहा कि यह प्रखण्ड के मध्य में है। पूर्वी इलाके का कार्य परसा से पूरा हो जाता है लेकिन इस क्षेत्र के लोग परेशान रहते हैं, इसलिए यह मांग जल्द पूरी होनी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।